पेशाब का रंग शरीर में हाइड्रेशन के स्तर से निर्धारित होता है। यदि आप पर्याप्त रुप से हाइड्रेटेड हैं तो आपका पेशाब साफ रंग का होगा। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में पेशाब का रंग पीला हो जाता है। पेशाब का रंग जितना गहरा होता है, स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा उतना बढ़ता जाता है। ऐसे कई कारण हैं जिसकी वजह से पेशाब का रंग पीला हो जाता है। यूरोबिलिन नामक यूरोक्रोम पिगमेंट पेशाब के रंग के लिए ज़िम्मेदार होता है। यदि आप देख रहे हैं कि आपके पेशाब का रंग गहरा पीला, हरा या लाल है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनसे पेशाब का रंग पीला हो जाता है।
यदि आपकी उम्र अधिक है और आपके पेशाब का रंग पीला हो रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि इसकी वजह से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, गुर्दे या मूत्राशय में ट्यूमर होना आम हो जाता है। यूरिवरी ट्रैक्ट ब्लीडिंग आमतौर पर गुर्दे या मूत्राशय की समस्याओं से जुड़ा होता है।
सेब का सिरका:
सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो इसे एक स्वस्थ पेय बनाते हैं। यह शरीर के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक मिनरल होते हैं।
गर्म पानी से सिंकाई:
गर्म पानी से सिंकाई करने से नसों और मांसपेशियों को राहत मिलती है। यह दर्द को कम करता है और लगातार पेशाब आने की समस्या को रोकता है। साथ ही पेशाब के पीलेपन को भी कम करता है।
दही:
दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो ब्लैडर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह ब्लैडर और किडनी को ठीक से काम करने में मदद करता है। दही का हर रोज सेवन करें। फ्लेवर्ड दही ना खाएं।
आंवला:
स्वस्थ और फिट रहने के लिए, आंवले का सेवन करें। इसमें विटामिन सी होता है जौ ब्लैडर इंफेक्शन को कम करता है। थोड़ा आमला जूस लें और इसमें कुछ शहद मिलाएं। इस मिश्रण को केले के साथ हर रोज सेवन करें।
पानी का सेवन बंद ना करें:
बहुत से लोग सोचते हैं कि पानी का सेवन या तरल पदार्थों का सेवन कम करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या कम हो जाएगी। लेकिन ऐसा सच नहीं है। छोटे कप और कम मात्रा में पानी पिएं लेकिन दिन भर पिएं। हालांकि, सोने से पहले पानी ना पिएं।
(और Health News पढ़ें)