फैटी लिवर का खतरा सबसे ज्यादा युवाओं में होता है। गलत खान-पान और बढ़ते लाइफस्टाइल के चलते युवाओं में फैटी लिवर के खतरे का सर सबसे ज्यादा होता है। लिवर में अधिक ज्यादा फैट जमा हो जाने से वह फैटी हो जाता है। डॉक्टर फैटी लिवर के खतरे को साइलेंट किलर का नाम देते हैं। तली-भुनी चीजे खाना, एक्सरसाइज ना करना और खान पान में सावधानियां ना बरतने की वजह से फैटी लिवर की समस्या होती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शराब से परहेज ही एकमात्र उपाय है। लेकिन शराब के आलावा भी कुछ ऐसे कारण हैं, जो फैटी लिवर (Fatty Liver) की वजह बन सकते हैं। नॉन अल्कोहलिक फैटी फैटी लिवर डिसीज वो बीमारी है, जो शराब के सेवन मात्र से नहीं होती है।
फैटी लिवर (fatty Liver problem) के खतरे का असर सबसे ज्यादा युवाओं में होता है। कुछ सालों में फैटी लिवर के खतरे से लोगों को लिवर सिरोसिस होने की घटना बहुत तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका और ब्रिटेन में हर तीसरे युवा को कम या अधिक फैटी लिवर की बीमारी (Fatty liver Disease in youth) है। यह बीमारी सामान्यतया जीवनशैली की वजह से होती है। लेकिन यदि आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर लेते हैं तो फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
लक्षण: फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति थकान महसूस होने लगती है। बेचैनी सा आभास होता है। खाने की इच्छा में कमी होना आदि। इसके अलावा कई बार फैटी लिवर के बढ़ जाने से पेट में दर्द और सूजन हो जाती है। अगर ऐसा कुछ लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
करीपत्ता: करी पत्ता में विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये विटामिन्स लिवर से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इसीलिए कमजोर लिवर वाले व्यक्तियों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फैटी लिवर की परेशानी से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व, फैटी लिवर से जुड़ी सभी परेशानी को राहत दिलाने में हमारी सहायता करता है।
अन्य उपाय: फैटी लिवर के मरीजों को सेब का सिरका, निम्बू, चकोतरा, संतरा, नारंगी जैसे विटामिन सी से भरपूर फल खाने चाहिए। इसके अलावा अपने आहार में एवोकैडो और अखरोट में शामिल कर आप लिवर को बीमारियों से बचा सकते हैं। एवोकैडो और अखरोट लिवर में जमा जहरीले पदार्थों को बाहर निकालते हैं।