कोरोना का प्रकोप दुनियाभर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सिन की खोज में लगे हुए हैं। डॉक्टर्स और विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर इम्युनिटी वाले को इस वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में हाई इम्युनिटी वाले फूड्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। घर पर बनें कुछ ऐसे अचार होते हैं जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और इंफेक्शन होने से शरीर को बचाते हैं। आइए उन अचार के बारे में जानते हैं-

खजूर का अचार: खजूर का अचार ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इम्युनिटी मजबूत करने में भी मदद करता है। खजूर में आयरन, पोटेशियम, जिन्क और फाइबर उच्च मात्रा में होता है जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खजूर के अचार में और भी कई चीजें शामिल होती हैं जो इम्युनिटी को मजबूत करती हैं। आप खजूर का पानी भी पी सकते हैं।

नींबू का अचार: नींबू का अचार पाचन को बेहतर करता है, साथ ही इम्युनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसके अलावा नींबू के अचार में अदरक और हल्दी भी शामिल होता है जो शरीर को कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं नींबू में मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं।

आंवला का अचार: आंवला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आंवला पाचन क्रिया को बेहतर करता है और ब्लड में प्यूरिफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को मजबूत करता है और संक्रमण के खतरे को भी कम करता है।

आम का अचार: आम का अचार भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड प्यूरिफाई करने में भी मदद करता है। इसके अलावा आम का अचार शरीर में ब्लड सर्कुलेशम को भी बेहतर करता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है।