ब्लू ज़ोन (Blue Zone) एक ऐसा शब्द है जो उन खास जगहों के लिए इस्तेमाल होता है जहां के लोग औसतन बाकी दुनिया के लोगों से ज़्यादा लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं और लम्बे समय तक जीते हैं। ब्लू जोन यानी 5 नीले क्षेत्रों में ओकिनावा (जापान), इकारिया (ग्रीस), लोमा लिंडा (अमेरिका), सार्डिनिया (इटली) और निकोया (कोस्टा रिका) शामिल है।  दुनिया की प्रमुख Blue Zones में Japan की बात करें तो यहां के ज्यादातर लोग 100 साल से ज्यादा उम्र तक जीते हैं और लम्बी उम्र तक उनकी बॉडी भी हेल्दी रहती है। जापान के लोगों की लम्बी उम्र और हेल्दी बॉडी का राज उनकी डाइट और खाने-पीने की आदतें हैं।

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए ब्लू जोन के लोग शाकाहारी फूड का सेवन करते हैं, बॉडी को एक्टिव रखते हैं और खाने-पीने की आदतों का भी ध्यान रखते हैं। हेल्दी बॉडी का राज तनाव को कंट्रोल करना भी है। ब्लू जोन के लोगों का परिवार और समुदाय से जुड़ाव रहता है, ये लोग तनाव को कंट्रोल करते हैं। तनाव से निपटने के लिए ये मेडिटेशन करते हैं, आराम और प्रार्थना में विश्वास करते हैं जिससे इनकी मानसिक और शारीरिक सेहत दुरुस्त रहती है।  नियमित हल्का व्यायाम जैसे चलना और बागवानी करना इन लोगों की दैनिक दिनचर्या है।

नेशनल जियोग्राफ़िक फ़ेलो और पुरस्कार विजेता पत्रकार डैन ब्यूटनर ने दुनिया को “ब्लू ज़ोन” की अवधारणा से परिचित कराया है। दुनिया भर में ऐसी कई जगह हैं जहां लोग लगातार लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अपने बुढ़ापे में भी बेहतर जिंदगी गुजारते हैं। उन्होंने ब्लू जोन के 5 क्षेत्रों के बारे में बताया है और उनकी डाइट के बारे में बताया है जिसकी बदौलत यहां के लोग लम्बी उम्र तक हेल्दी जीवन गुजारते हैं। सभी पांच ब्लू ज़ोन में खाने की समान आदतें और पोषण संबंधी पैटर्न सामने आए हैं, ब्यूटनर ने बताया है कि यहां के लोग कुछ खास फूड खाते हैं जिसकी वजह से उनकी उम्र 100 साल होती है। आइए जानते हैं कि ब्लू जोन के लोग कैसी डाइट का सेवन करके लम्बी उम्र तक जीवित रहते हैं।

पत्तेदार सब्जियों का करते हैं सेवन

ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोगों को सब्जियां सबसे ज़्यादा पसंद हैं,खास तौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां। यहां के लोग हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, स्विस चार्ड और केल का सेवन करते हैं।  इन सब्जियों का सिर्फ़ एक कप दिन में खाने से आपको भरपूर मात्रा में मिनरल्स और कैरोटीनॉयड मिलते हैं, जिन्हें आपका शरीर विटामिन ए में बदल देता है। कई रिसर्च बताती हैं कि नियमित रूप से पत्तेदार सब्जियों को खाने से संज्ञानात्मक गिरावट और डिमेंशिया से भी बचाव हो सकता है।

फलियां खाते हैं

ब्लू जोन के लोग बॉडी को हेल्दी रखने के लिए और लम्बी उम्र तक जीवित रहने के लिए डाइट में फलियों का सेवन करते हैं। फलियां जैसे बीन्स, दाल और मटर ब्लू ज़ोन के लोगों की डाइट का अहम हिस्सा हैं। पोषक तत्वों, फाइबर और प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर फलियां एक कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट हैं जो रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के बिना स्थिर ऊर्जा देता है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि फलियों का सेवन करने से उम्र में इजाफा होता है।

शिटेक मशरूम खाते हैं

जापान के ओकिनावा में लोग शिटेक मशरूम का सेवन करते हैं। ये एक स्वादिष्ट मशरूम है जिसे अक्सर लोग मिसो सूप या वेजी स्टिर-फ्राई के साथ खाते हैं। ये खास मशरूम कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इन मशरूम का सेवन एशियाई देशों में खासतौर पर किया जाता है। इस मशरूम को कच्चा, भुना हुआ, सूप, सलाद के रूप में खा सकते हैं। शिटेक मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है।

नट्स खाते हैं

देखने में छोटे से नट्स सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। नट्स में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो नट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन ई जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो एक बेहतरीन नाश्ता हैं। ब्यूटनर के अनुसार ब्लू ज़ोन के ज़्यादातर निवासी हर दिन लगभग 1 से 2 मुट्ठी नट्स खाते हैं। नट्स का सेवन यहां के लोग सलाद के साथ, दही और दूसरे फूड्स के साथ मिक्स करके करते हैं। नट्स में ये लोग बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, मूंगफली और ब्राज़ील नट्स का सेवन करते हैं।

साबुत अनाज खाते हैं

ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और पिसे हुए मकई जैसे साबुत अनाज ब्लू ज़ोन में नियमित रूप से खाए जाते हैं। वे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और क्रॉनिक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है। बीएमजे में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि अधिक साबुत अनाज खाने से दिल के रोग,डायबिटीज और कुछ कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है। 

जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।