फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है, खासकर दिल के लिए कुछ फलों का सेवन अमृत की तरह साबित होता है। कुछ फल ऐसे हैं जिनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और धमनियों में जमे प्लाक को हटाते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं। verywell health के मुताबिक रोजाना कम से कम 2 कप फल खाना सेहत के लिए जरूरी है। कुछ फल का सेवन अगर रोज किया जाए तो दिल की सेहत में सुधार होता है। कुछ फलों में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है।
फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स रक्त वाहिकाओं में सूजन और जमी हुई चर्बी को कम करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। कुछ फलों में नाइट्रेट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो रक्त को पतला और प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। दिल की बीमारियों का खतरा कम करना है तो नियमित रूप से फलों का सेवन करें। फल खाने से दिल के रोग, स्ट्रोक और एनजाइना जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। आइए जानते हैं कि दिल के रोगों से बचाव करने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन कर सकते हैं।
सेब का करें सेवन
Harvard Health के मुताबिक सेब का सेवन दिल के लिए बेहद उपयोगी है। सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो दिल के रोगों के जोखिम को कम करते हैं। रोज एक सेब खाने से दिल के रोगों का खतरा टलता है।
संतरा (Oranges)
हार्ट एंड स्ट्रॉक फाउंडेशन ऑफ कनाडा की खबर के मुताबिक संतरे का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। संतरे में विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो रक्तदाब को कम करने में मदद करते हैं। यह फल दिल के रोगों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।
अंगूर खाएं दिल हेल्दी रहेगा
हेल्थलाइन के मुताबिक अंगूर का सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव होता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो रक्तदाब को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह फल दिल की सेहत में सुधार करने में मददगार साबित होता है। अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है जो दिल के रोगों का कारण है।
पपीता खाएं
हेल्थलाइन के मुताबिक पपीता का सेवन करने से दिल हेल्दी रहता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत के लिए जरूरी है। यह फल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
अनार (Pomegranate) भी है असरदार
अनार दिल के लिए हेल्दी फूड हैं। इसमें पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं, जो इसके गहरे रंग के लिए जिम्मेदार हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक अनार का रस ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है। रोज अनार का सेवन किया जाए तो दिल हेल्दी रहता है।
पैरों की ताकत में कमी लिवर कमजोर होने के खतरनाक संकेत, 5 इशारों का मतलब है Liver पर बढ़ गया है बोझ, इन 5 फूड से करें जिगर का इलाज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।