कब्ज एक आम परेशानी है जिससे देश और दुनिया में लाखों लोग परेशान रहते हैं। 2018 के एक गट हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में लगभग 22% युवा कब्ज से पीड़ित हैं, जिनमें से 13% को गंभीर कब्ज की समस्या है। कब्ज की बीमारी उम्र, डाइट, पानी का कम सेवन और बॉडी एक्टिविटी में कमी के कारण होती है। कुछ लोगों को कब्ज कुछ दिनों के लिए परेशान करता है तो कुछ लोगों को हमेशा कब्ज रहता है। कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसे लम्बे समय तक कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये बीमारियों कई बीमारियों का कारण बन सकती है।
जिन लोगों को कभी कभी कब्ज रहता है वो आसानी से अपनी कब्ज का इलाज डाइट और बॉडी एक्टिविटी से कर सकते हैं। जिन लोगों को क्रॉनिक कब्ज है वो डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें साथ ही डाइट में कुछ देसी हर्ब्स जैसे त्रिफला, इसबगोल की भूसी, एलोवेरा जूस, अंजीर और मुनक्का का सेवन करें।
गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल कानपुर के एमडी,डीएम (गैस्ट्रो) के डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया जिन लोगों को कब्ज परेशान करता है वो डाइट में मैदा, प्रोसेस मीट, फ्राइड फूड,अल्कोहल का सेवन करने से परहेज करें। जिन लोगों को कब्ज हमेशा परेशान करता है वो डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करें तो आसानी से कब्ज का इलाज कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कब्ज का इलाज कैसे करें कि पेट और आंतों की आसानी से सफाई हो जाए। गैस और एसिडिटी से भी मिले राहत।
साबुत अनाज से करें कब्ज का इलाज
साबुत अनाज कब्ज का इलाज करने में बेहद असरदार साबित होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो आंतों के लिए नेचुरल डिटॉक्स की तरह काम करते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं। साबुत अनाज आंतों की पेरिस्टाल्टिक(Peristalsis) मूवमेंट को तेज करता हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और मल डिस्चार्ज करना आसान होता है। साबुत अनाज का सेवन करने से पेट में गैस, भारीपन और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। साबुत अनाज में प्रीबायोटिक होते हैं जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन को सुधारते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। साबुत अनाज में आप वीट ब्रेड,ओटमील,दलिया और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।
लैग्यूम का करें सेवन
जो आप दालें खाते हैं, सोयाबीन, चिकपीस खाते हैं ये सॉल्युबल फाइबर के अच्छे स्रोत है। इसका सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। ये सभी फूड प्लांट बेस्ड हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड है जो पाचन में सुधार करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। इनका नियमित सेवन आंतों को हेल्दी रखता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
फ्रूट्स खाएं कब्ज दूर होगा
फलों में नेचुरल फाइबर, पानी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोज़ाना फाइबर युक्त फलों का सेवन करें। फलों में आप नाशपाती,बेरीज,सेब,पपीता और अमरूद का सेवन जरूर करें। ये सभी फल अघुलनशील फाइबर के बेहतरीन स्रोत हैं जो कब्ज को दूर करते हैं।
सब्जियों का करें सेवन
सब्जियों का सेवन उसका सलाद बनाकर करें आपकी कब्ज का इलाज होगा। सलाद में प्याज, टमाटर, खीरा और मूली का सेवन करें। ये सभी सब्जियां कब्ज का तोड़ करती हैं,पेट और आंतों की सफाई करती हैं। अगर आप रोजाना डाइट में गाजर,पालक,ब्रोकली और मटर का सेवन करते हैं तो आपकी कब्ज की बीमारी दूर होती है। ये सभी सब्जियां इंसॉल्यूबल फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं जो कब्ज का इलाज करती है। इनका सेवन करने से पेट की गैस, अपच से राहत मिलती है।
नट्स का करें सेवन
कब्ज को दूर करने में नट्स का सेवन बेहद उपयोगी है। चाहे आप बादाम खाएं चाहे आप मूंगफली खाएं आपकी कब्ज दूर होगी। नट्स में सॉल्यूबर और इंसॉल्यूबर फाइबर भरपूर होता है जो कब्ज को दूर करता है,पेट और आंतों की सफाई करता है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।