पाचन संबंधी समस्याएं सेहत पर गहरा असर डालती हैं। जब पाचन सही तरीके से काम नहीं करता, तो शरीर को भोजन से पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। खराब पाचन का मतलब केवल खाना न पचने से नहीं है, बल्कि इसमें पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, खट्टी डकारें आना और पेट फूलना जैसी दिक्कतें शामिल हैं। कुछ लोगों को तो थोड़ी-सी भी चीज़ खाने के बाद गैस बनने लगती है, जिससे पेट भारी महसूस होता है और असहजता बढ़ जाती है। लंबे समय तक पाचन बिगड़ा रहे तो यह इम्यूनिटी को कमजोर करता है और लीवर व किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर भी असर डाल सकता है।

पाचन सुधारने के लिए भोजन की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। दिन भर में छोटे-छोटे मील्स लें, फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बहुत तैलीय, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से बचें। भोजन को धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाने से भी पाचन तंत्र पर बोझ कम पड़ता है।

इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। तनाव को कम करना भी बेहद ज़रूरी है, क्योंकि मानसिक दबाव सीधे पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। सही दिनचर्या और संतुलित आहार से पाचन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया अगर आप कब्ज से हमेशा परेशान रहते हैं तो अपनी डेली रूटीन में 5 का कर लें। इन कामों को करने से पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होगी और आंतों में जमा गंदगी भी साफ होगी। कुछ फूड्स और हेबिट्स पाचन का देसी और नेचुरल असरदार इलाज है। आइए जानते हैं कि कब्ज को दूर करने के लिए कौन-कौन से असरदार उपाय हैं।

खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करें। सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है। यह आंतों की मूवमेंट को आसान बनाता है और पेट साफ करने में मदद करता है। गुनगुना पानी पेट में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, गैस और एसिडिटी कम करता है और आंतों को हाइड्रेट करके कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसका नियमित सेवन से न केवल कब्ज ठीक होता है बल्कि मेटाबॉलिज़्म भी तेज़ होता है, जिससे पाचन मजबूत होता है और शरीर डिटॉक्स रहता है।

नाभि की मसाज करें

अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं और पाचन खराब है तो आप नाभि की मसाज करें। एक्सपर्ट ने बताया नाभि की क्लॉक वाइज मसाज करने से आंतों की मूवमेंट को उत्तेजित किया जा सकता है जिससे पेट की गैस, अपच और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। रोज़ाना नारियल तेल या फिर सरसों के तेल से 5–10 मिनट तक नाभि के आसपास गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है। जिन लोगों को ब्लोटिंग और कब्ज की परेशानी है उन्हें तुरंत राहत मिलेगी और पाचन तंत्र मजबूत होगा। मसाज करने से आंतों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

कब्ज को दूर करने के लिए सांस लें और छोड़ें

कब्ज का इलाज करने के लिए आप अनुलोम-विलोम, कपालभाति और दीर्घ श्वसन जैसे प्राणायाम करें। सांस लेने और छोड़ने की सही तकनीक कब्ज दूर करने में मददगार हो सकती है। जब हम गहरी सांस लेते और छोड़ते हैं, तो डायफ्राम और पेट की मसल्स एक्टिव होती हैं। इससे आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है और पाचन क्रिया तेज़ हो जाती है। इन प्रणायाम को करने से कब्ज और गैस की समस्या कम होती है और पाचन ठीक रहता है। ये शरीर और दिमाग रिलैक्स करता है जिससे तनाव कम होता है।

पानी में इसबगोल का करें सेवन

अगर कब्ज से परेशान हैं तो एक गिलास पानी में एक चम्मच इसबगोल का सेवन करें। रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट, एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच इसबगोल डालकर तुरंत पी लें। इसबगोल में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में पानी सोखकर स्टूल को मुलायम बनाता है। इससे आंतों की मूवमेंट आसान होती है और कब्ज की समस्या कम हो जाती है। नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट साफ रहता है।

मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ जाता है Blood Sugar? डॉक्टर ने बताए शुगर स्पाइक के 7 कारण, आप भी अक्सर अपने ब्लड शुगर में स्पाइक महसूस करते हैं तो इस खबर से लीजिए पूरी जानकारी।