कब्ज एक ऐसी बीमारी है जो हर इंसान को कभी न कभी जरूर होती है। ये बीमारी किसी को कुछ दिनों के लिए परेशान करती है तो किसी को कुछ हफ्तों और महीनों तक परेशान करती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमेशा कब्ज के शिकार रहते हैं। कब्ज की बीमारी बॉडी में पानी की कमी होने से, फाइबर रिच फूड्स का कम सेवन करने से, बॉडी एक्टिविटी में कमी होने से, तनाव और अनियमित खानपान की वजह से होती है।
लम्बे समय तक अगर कब्ज का इलाज नहीं किया जाए तो ये क्रॉनिक कब्ज बन जाती है जो पाइल्स जैसी बीमारी का कारण बनती है। अगर ज्यादा समय तक कब्ज रहता है तो आंतों की सेहत बिगड़ने लगती है। आंतों में मल जमा होने लगता है और आंतों में सूजन होने लगती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया गर्मी में पेट में गर्मी बढ़ गई है और कब्ज से परेशान है तो आप इलाज करने के लिए डाइट में कुछ खास फूड्स का सेवन करें, योगासन करें और कुछ देसी उपचार भी आपकी मदद करेंगे। पानी से भरपूर फाइबर रिच फल और सब्जियों का सेवन करने से कब्ज का नेचुरल तरीके से इलाज हो सकता है। आइए जानते हैं कि कब्ज का इलाज करने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करें।
कब्ज के लिए ये खास फ्रूट्स खाएं
फलों का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। फलों में नेचुरल फाइबर, पानी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता हैं जो पाचन में सुधार करता हैं और कब्ज को दूर करता हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोज़ाना फाइबर युक्त फलों का सेवन करें। फलों में आप नाशपाती, बेरीज,सेब, पपीता और अमरूद का सेवन जरूर करें। बाबा रामदेव ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो अनार,बब्बूगोशा, पपीता और सेब खाएगा कब्ज से निजात मिलेगी।
एक चम्मच गाय का घी कब्ज का है इलाज
कब्ज का इलाज करने के लिए रोजाना एक चम्मच गाय के घी का सेवन करें। गाय का घी पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, इसमें बटरिक एसिड मौजूद होता है जो आंतों की दीवारों को उत्तेजित करके पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और मल को सॉफ्ट करता है जिससे मल डिस्चार्ज करना आसान होता है।
योगासन कीजिए
कब्ज से राहत पाने के लिए योगासन एक बहुत प्रभावी तरीका है। योगासन पाचन क्रिया को सुधारते हैं और आंतों की गति को बढ़ाते हैं। ये बॉडी को मजबूत और हेल्दी बनाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। कुछ योगासन जैसे पवनमुक्तासन,सेतुबंधासन,वज्रासन, उत्तानासन करें जो कब्ज के इलाज में मदद कर सकते हैं।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।