Sadhguru Secret For Age Reversal: लम्बी उम्र तक जवान रहने की ख्वाहिश हर मर्द और औरत की होती है। लम्बी उम्र तक जवान रहने का रहस्य कोई वरदान नहीं है बल्कि आपकी खुद की मेहनत है जो आपकी बॉडी पर लम्बे समय तक दिखती है। बढ़ती उम्र में जवान रहने के लिए कुछ आदतें और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। ये बदलाव शरीर और मस्तिष्क दोनों को हेल्दी रखते हैं। बढ़ती उम्र में जवान रहने के लिए हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम,सकारात्मक सोच, पानी का ज्यादा सेवन, लोगों के संपर्क में रहना और तनाव से दूर रहना जवानी का राज़ है।

सदगुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार लम्बी उम्र तक जवान और हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है। हालांकि ये बुढ़ापे को पूरी तरह से रिवर्स नहीं करते, लेकिन ये लम्बे समय तक हेल्दी रहने में और जवान दिखने में मदद कर सकते हैं। इन फूड्स को खाकर आपकी उम्र रुक जाएगी और आपकी सेलुलर ऐज लम्बे समय तक स्थिर रहेगी। अगर आप बॉडी को हेल्दी और जवान रखना चाहते हैं तो आप रोजाना कुछ फूड्स का सेवन करें। 

कुछ फूड्स आपको जवान और हल्दी रखने में मदद करेंगे। ईशा फाउंडेशन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की शिक्षाओं के आधार पर कुछ चीजों को अहम माना गया है जिसकी मदद से लोग 50 साल की उम्र में भी 30 साल के जवान दिख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से एंटी एजिंग फूड हैं जो हमें लम्बे समय तक जवान रखते हैं।

जवान रहना चाहते हैं तो फल और सब्जियां खाएं

हमारी डाइट में प्रोसेस फूड, फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन बढ़ता जा रहा है जो हमारी हेल्थ और उम्र दोनों को कम कर रहा है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया अगर आप लम्बे समय तक जवान और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आप रोजाना फल और सब्जियों का सेवन करें। डाइट में फल और सब्जियों का सेवन करने से बॉडी हल्की और एनर्जेटिक रहती है। ताजे फल, सब्जियां, नट्स, बीज और अन्य नेचुरल फूड को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप बढ़ती उम्र तक जवान रह सकते हैं।

डाइट में कलरफुल बेरीज को शामिल करें

सदगुरु ने बताया अगर आप लम्बी उम्र तक जवान रहना चाहते हैं तो डाइट में कलरफुल बेरीज का सेवन करें। कलरफुल बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी बॉडी को हेल्दी और लम्बे समय तक जवान रखती हैं। ये बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सेहत को बेहतर बनाते हैं और झुर्रियों के विकास को धीमा करने में मदद करते हैं। बेरीज में फायटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं। बेरीज का सेवन रेगुलर कीजिए बुढ़ापा रिवर्स हो जाएगा।

अनार रोज खाएं जवान रहेंगे

सदगुरु ने बताया अगर आप लम्बे समय तक जवान रहना चाहते हैं तो रोजाना अनार का सेवन करें। अनार (Pomegranate) एक बहुत ही पौष्टिक और सेहत के लिए उपयोगी फल है जो बढ़ती उम्र के साथ जवान रहने में मदद कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अनार फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और स्किन को जवान और बॉडी को हेल्दी रखता है। अनार में विटामिन C और विटामिन E अच्छी मात्रा में होते हैं, जो कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं। कोलेजन स्किन को लचीला बनाने में मददगार साबित होता है।

नीम और हल्दी का करें सेवन

अगर आप लम्बी उम्र तक जवान रहना चाहते हैं तो नीम और हल्दी का सेवन करें। नीम और हल्दी दोनों ही आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जो बढ़ती उम्र में जवान बने रहने के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और सूजन को कंट्रोल करता है।

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है। करक्यूमिन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है। हल्दी और नीम का सेवन उनकी छोटी-छोटी गोली बनाकर सुबह खाली पेट  करें आप लम्बी उम्र तक जवान रहेंगे।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।