कब्ज एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। गर्मी के महीनों में यानी जुलाई तक लोगों को कब्ज से राहत मिल जाती है लेकिन जैसे ही बरसात का महीना शुरू होता है लोगों को कब्ज की समस्या फिर से बढ़ने लगती है। बरसात के मौसम में लगातार होने वाली बारिश और तेज उमस हमारे डायजेशन को स्लो कर देता है जिससे वो ठीक से काम नहीं करता। पैंक्रियाज और छोटी आंत जब सही ढंग से काम नहीं करपाती तो पाचन से जुड़ी कई परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी और सूजन की परेशानी बढ़ने लगती है। इस मौसम में आप भी कब्ज से परेशान हैं तो कुछ देसी नुस्खों का सेवन करें।
विश्व भर में प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक योगी, रहस्यवादी, लेखक, कवी, दिव्यदर्शी और वक्ता ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो दिन की शुरूआत इस खास तेल के सेवन से करें। जी हां, अरंडी के तेल का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।
अरंडी का तेल एक तरल पदार्थ है जिसका सेवन आसानी से मुंह से किया जा सकता है। वयस्क लोग और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे कभी-कभार होने वाली कब्ज के इलाज के लिए रोजाना 1 से 4 बड़े चम्मच अरंडी के तेल (15 से 60 ml) का कर सकते हैं। इस तेल का स्वाद थोड़ा तीखा होता है इसलिए इसका सेवन फ्रिज में ठंडा करके करें। आइए सदगुरू से जानते हैं कि आरंडी का तेल कैसे कब्ज का इलाज करता है और इसका सेवन कैसे करें।
अरंडी का तेल कैसे कब्ज से राहत दिलाता है?
सदगुरु के मुताबिक सुबह बिस्तर से उठने के बाद आपकी आंतों को 15-20 मिनट में खुद को साफ कर लेना चाहिए। अगर सुबह उठने के 15-20 मिनट तक आपका पेट साफ नहीं होता तो इसका मतलब साफ है कि आपको कब्ज है और आपकी आंतों में मल सड़ रहा है। कोलन का साफ नहीं होना ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि मानसिक सेहत को भी खराब करता है।
सदगुरु के मुताबिक अरंडी के तेल में ऐसे गुण मौजूद हैं जो मलाश्य की सफाई करते हैं और पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और जलन से राहत दिलाते हैं। कुछ लोगों को खाते ही पेट फूलने की समस्या बहुत ज्यादा होती है ऐसे में अगर अरंडी के तेल का सेवन किया जाए तो स्टोमक ब्लॉटिंग से छुटकारा पाया जा सकता है।
आयुर्वेद के मुताबिक अरंडी के तेल के फायदे
अरंडी का तेल ल्यूब्रीकेंट की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से स्टूल सॉफ्ट होता है और उसे डिस्चार्ज करना आसान होता है। अरंडी के तेल में मौजूद रिसिनोलेइक एसिड बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और कब्ज से राहत दिलाता है। बरसात में अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना अरंडी के तेल का सेवन करें।
कब्ज को दूर करने के लिए अरंडी के तेल का सेवन कैसे करें
- कब्ज से राहत पाने के लिए अरंडी का तेल एक प्रभावी विकल्प है। यह आपकी आंतों की मांसपेशियों को सिकोड़कर मल को बाहर धकेलता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो हफ्ते में एक बार या महीने में एक बार तीन चम्मच अरंडी के तेल का सेवन कर सकते हैं।
- अरंडी के तेल का सेवन आप दूध के साथ मिक्स करके आराम से कर सकते हैं। दूध के साथ इसका तीखा स्वाद कम तीखा लगेगा।
- कब्ज को दूर करने के लिए और आंतों को अंदर से साफ करने के लिए आप अरंडी के तेल का सेवन महीने में एक से तीन बार कर सकते हैं।