कीवी एक छोटा सा, रोएंदार फल है जो पोषक तत्वों का खजाना है। चीन का ये फल विटामिन सी से भरपूर होता है, स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। कीवी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। ये फल अपने औषधीय गुणों की वजह से बेहद पॉपुलर हो रहा है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। किडनी को हेल्दी रखने में ये फल बेमिसाल है। इस फल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, पोटैशियम,फोलिक एसिड, फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है जो हमारी बॉडी को हेल्दी रखता है। इस फल में कैलोरी बेहद कम मौजूद होती है जो मोटापा को कंट्रोल करती है। फिटनेस लवर्स के लिए ये फल जादुई असर करता है।

इस फल की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पाचन को दुरुस्त करता है। फाइबर से भरपूर कीवी हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों को कब्ज और ब्लोटिंग परेशान करती है वो रोज दो कीवी खा लें उनकी बीमारी का इलाज हो जाएगा। इस फल में मौजूद फाइबर कब्ज का इलाज बिना दवा करता है। 

वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक रोज़ाना दो कीवी खाने से मल त्याग नियमित होता है और कब्ज के लक्षणों में राहत मिलती है। कीवी में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम का अनोखा कॉम्बिनेशन पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि कीवी कैसे कब्ज का तोड़ है और इससे सेहत को कौन से फायदे होते हैं।

कीवी कैसे पाचन में मदद करता है

कीवी में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एक विशेष एंजाइम एक्टिनिडेन मिलकर पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह न केवल कब्ज से राहत दिलाते है, बल्कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं में भी मददगार है। एक रिसर्च के मुताबिक रोज़ाना दो कीवी खाने से मल त्याग नियमित होता है और कब्ज के लक्षण कंट्रोल रहते हैं।

कीवी के मौजूद जो पोषक तत्व कब्ज से राहत दिलाते हैं उसमें फाइबर सबसे अहम है। कीवी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो मल को मुलायम बनाता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एक्टिनिडेन एक ऐसा एंजाइम है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। कीवी में मौजूद पॉलीफेनोल्स एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आंत की सेहत को सुधारता हैं और सूजन को कंट्रोल करता है। कीवी पाचन को दुरुस्त करने का एक सरल, स्वादिष्ट और नेचुरल उपाय है।

डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।