आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतें बिगड़ गई हैं। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेने, पर्याप्त पानी न पीने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते लोगों कई समस्याएं लोगों को घेर रही हैं, जिनमें कब्ज की परेशानी आम है। कब्ज यानी कॉन्स्पिटेशन एक ऐसी स्थिति है जो शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से पीड़ित को प्रभावित करता है। कब्ज होने पर मल सख्त हो जाता है, जिसके कारण सुबह पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। अब, ठीक ढंग से फ्रश न होने पर ना केवल व्यक्ति का मूड खराब रहता है, बल्कि इसकी वजह से पेट में समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

कॉन्स्पिटेशन के चलते व्यक्ति को हर समय पेट में दर्द, ऐंठन, पेट भारी होना का एहसास परेशान करता है, जिसके चलते लोगों के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, कब्ज की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो बवासीर समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते इससे राहत पाना जरूरी है।

वहीं, अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं और आपका पेट भी कई दिनों से साफ नहीं हो पाया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कब्ज से निजात पाने के लिए एक असरदार नुस्खे के बारे में बता रहे हैं।

कैसे पाएं छुटकारा?

इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में अरंडी के तेल की 4 से 5 मिलाकर इसका सेवन करें। वहीं, अगर आपको दूध से समस्या है या आपका पाचन अक्सर खराब रहता है और दूध का सेवन इस समस्या को अधिक बढ़ा देता है तो आप हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच अरंडी का तेल डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये तरीका बेहतर असर कर आपको चंद दिनों में कब्ज की परेशानी से पूरी तरह राहत दिला सकता है।

कैसे है फायदेमंद?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अरंडी का तेल बेहतर विकल्प है। इसमें रेचक गुण होते हैं, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक, अरंडी के तेल में एक सक्रिय तत्व फैटी एसिड होता है जिसे रिसिनोलिक एसिड कहा जाता है। ये आपकी आंतों में एक रिसेप्टर से जुड़ जाता है। इससे मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और मल त्यागने में आसानी होती है।

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में क्रोनिक कब्ज से पीड़ित कुछ वृद्ध वयस्कों को लेकर एक अध्ययन किया गया, जिसके नतीजों में देखा गया कि अरंडी के तेल के उपयोग से कब्ज के लक्षणों में बेहद सुधार हो सकता है।

ऐसे में आप सोने से पहले गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं, इससे आपको जल्द कॉन्स्पिटेशन की समस्या से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।