कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज एक बेहद आम पाचन समस्या है, जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है या स्टूल बहुत सख्त और सूखा हो जाता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे पानी कम पीना, फाइबर की कमी वाली डाइट, लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव, दवाइयों का असर और अनियमित दिनचर्या। भारत में बड़ी संख्या में लोग कब्ज से परेशान रहते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में, जब मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पानी का सेवन भी कम हो जाता है। कब्ज सिर्फ असहजता ही नहीं बढ़ाता बल्कि लंबे समय तक रहने पर बवासीर, गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

कॉन्स्टिपेशन का इलाज करने के लिए एक–दो नहीं, बल्कि हज़ारों नुस्खे और दवाइयां मौजूद होती हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि इनमें से ज्यादातर उपाय केवल कुछ दिनों तक ही आराम देते हैं। कुछ समय बाद परेशानी फिर वहीं लौट आती है। भारत में बड़ी संख्या में लोग कब्ज से परेशान रहते हैं ऐसे में इस बीमारी का इलाज करने के लिए कुछ असरदार तरीके अपनाना जरूरी है।

 आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप हर रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी सेंधा नमक और एक चम्मच इसबगोल मिलाकर पिएं। दूध के साथ सेंधा नमक और इसबगोल खाने से पुराने से पुराने कब्ज का इलाज होता है। एक्सपर्ट ने बताया इस एक सरल घरेलू नुस्खा रात में लेने से अगले ही दिन बिना दर्द और बिना मरोड़ के पेट पूरी तरह साफ हो सकता है। साथ ही कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। आइए जानते हैं कि दूध के साथ सेंधा नमक और इसबगोल लेने से कैसे कब्ज दूर होता है। 

दूध के साथ सेंधा नमक और ईसबगोल लेने से कैसे कब्ज दूर होता है?

दूध, सेंधा नमक और इसबगोल का कॉम्बिनेशन कब्ज दूर करने के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय माना जाता है। गर्म दूध आंतों को मुलायम और रिलैक्स करता है, जिससे स्टूल को आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। सेंधा नमक एक प्राकृतिक लैक्सेटिव की तरह काम करता है। यह आंतों में पानी खींच कर लाता है, जिससे स्टूल नरम हो जाता है और कब्ज जल्दी दूर होता है। वहीं इसबगोल फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो पेट में जाकर जेल जैसा रूप बनाता है। यह स्टूल का वॉल्यूम बढ़ाता है और उसे बिना दर्द के आसानी से पास होने में मदद करता है।

इन तीनों चीजों का मिश्रण पाचन तंत्र को शांत करता है, आंतों की मूवमेंट बढ़ाता है और नियमित सेवन से कब्ज की बीमारी का जड़ से इलाज होता है। रात में सोने से पहले इसका सेवन कब्ज में तेज़ और असरदार राहत देता है। एक्सपर्ट ने बताया आप इस दूध को रात के खाने के 1 से डेढ़ घंटे बाद और सोने से 30 या 45 मिनट पहले लें। याद रखें कि दूध में नमक और इसबगोल मिलाकर तुरंत उसका सेवन करें उसे रखें नहीं वरना इसबगोल फूल कर जेल बन जाएगा।

सर्दी में जकड़े हुए मसल्स और हड्डियों को आराम मिलेगा इन 5 तरीकों से, विंटर में स्मूथ होगा उठना-बैठना, देखिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।