How To Control Bad Cholesterol: मानव शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल कई कारणों से जरूरी है। लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हमें दिल से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो यह ब्लड वेसेल्स में जमा होने लगता है। यह एक बड़ी समस्या पैदा करता है।

यह हृदय रोग के खतरे को भी बढ़ाता है। लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज कर लिया जाए तो खान-पान में कुछ बदलाव कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में लाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे जिनसे आप शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन की कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे सलाद में शामिल करें। लहसुन को छीलकर आग पर भून सकते हैं। लहसुन को दूध में उबाल कर खाया जा सकता है। लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर शहद में भिगोया जा सकता है। हेल्थ लाइन के मुताबिक लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है। यह केवल लहसुन को पीसने पर ही उपलब्ध होता है। यह कॉम्बिनेशन शरीर में प्राकृतिक रूप से फैट को कम करता है।

आलसी के बीज

आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को भी दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच अलसी के पाउडर को गर्म पानी में मिलाएं। फिर इस मिश्रण को पी लें। धीरे-धीरे खराब कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर से पेशाब और मल के जरिए बाहर निकल जाएगा।

दालचीनी

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो यह दालचीनी पाउडर रेसिपी ट्राई करें। इसके लिए रोज सुबह एक चुटकी दालचीनी पाउडर का सेवन करें। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही देर में फायदा नजर आने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे दालचीनी के पाउडर का सेवन ज्यादा न करें, नहीं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक विटामिन

कुछ विटामिन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। विटामिन बी3, विटामिन ई, विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी एलडीएल के स्तर को कम करने में मददगार पाया गया है।

विटामिन बी3 और विटामिन ई अर्टरिज में फैट के निर्माण को कम करके एथेरोस्क्लेरोसिस और हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं। इन विटामिनों से भरपूर खाद्य पदार्थों में खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चिकन, मशरूम, टूना, बादाम और शकरकंद शामिल हैं।