Benefits of Soaked Chapati in Cold Milk: फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी होता है। इसलिए लोगों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन आजकल लोगों की लाइफस्टाइल में जंक फूड्स काफी तेजी से शामिल हो रहा है। ऐसे में आप आप अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव लाएं और ठंडे दूध के साथ रोटी शामिल करें। ठंडे दूध के साथ रोटी खाना कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट संध्या गुगनानी के अनुसार यदि आप ठंडे दूध के साथ रोटी मिलाकर खाते हैं तो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं को बेहतर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ठंडे दूध में रोटी भिगोकर खाने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं-
डायबिटीज कंट्रोल करता है: रोटी और ठंडे दूध में विटामिन, मिनरल्स और आयरन उच्च मात्रा में होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है: ठंडे दूध के साथ रोटी मिलाकर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में विटामिन बी, आयरन और कैल्शियम मौजूद होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
पेट की समस्या कम करता है: ठंडे दूध के साथ रोटी मिलाकरखाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। कब्ज, दस्त जैसी परेशानी कम होती है, इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है उनके लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। इसे पचाना भी काफी आसान होता है जिससे पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
तापमान कंट्रोल करता है: ठंडे दूध के साथ रोटी मिलाकर खाने से शरीर का तापमान कंट्रोल होता है और आंत को भी राहत मिलती है। रोटी और दूध में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम शरीर के बढ़ते तापमान को कम करता है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है।
