डायबिटीज होने के बाद शरीर में ब्लड शुगर का स्तर लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। ब्लड शुगर का कोई पक्का इलाज तो नहीं होता है, लेकिन रोज़ाना लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। अगर समय रहते इसका कोई पक्का इलाज नहीं किया जाता है तो इससे कई गंभीर बीमारी तक हो सकती है। कई बार ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए परहेज करना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसका परहेज भी कोई आसान नहीं होता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रताप चौहान बताते हैं, ‘एक बार ब्लड शुगर का मरीज बनने के बाद आपको अपने जीवन से मीठे का निशान मिटा देना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि जो लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं वह ऐसा नहीं करना चाहते। इसका सबसे पक्का इलाज ये है कि आप इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में सोचिए। क्योंकि कई केस में ऐसा देखा जाता है कि ब्लड शुगर के मरीजों की आंखों की रोशनी बहुत तेजी से कम होने लगती है। इसलिए हमेशा इससे होने वाली बीमारियों के बारे में ही सोचें।
घरेलू नुस्खे: प्रताप चौहान बताते हैं, ‘आप नीम के पत्ते, Aloe Vera या करेले का सेवन कर सकते हैं। करेले का जूस या सूप भी आप पी सकते हैं। 1 चम्मच रात में मेथी डुबोकर रखें और सुबह-सुबह खा जाएं उसे। 20 मिलीलीटर आंवले का रस 1/4 चम्मच हल्दी में मिलाकर दिन में 2 बार पी सकते हैं। आंवला-मेथी और नीम के पत्तों का पाउडर बनाकर रख लें और उसका सेवन रोज़ाना सुबह करें।’
लापरवाही पड़ सकती है भारी: बकौल प्रताप चौहान, ‘बेल, नीम, आम और तेजपत्ता का मिश्रण बनाकर रख लें। इसे आप एक साथ बनाकर भी रख सकते हैं। सुबह और शाम इनका चूर्ण खाएंगे तो आप देखेंगे कि आपके ब्लड शुगर के लेवल में बहुत तेजी से गिरावट आएगी। डायबिटीज से डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भले ही ये बहुत तेजी से फैल रही है, लेकिन इसे आसानी से खत्म या कंट्रोल किया जा सकता है। बस आपको थोड़ा प्रयास करना होगा। लेकिन इसमें लापरवाही कई बार सभी चीजों पर भारी पड़ सकती है।