Mistakes during periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बेहद असहजता महसूस होती है। पेट दर्द, उल्टी, ब्लीडिंग और नींद ना आने की समस्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं में आम होती है। इस वजह से उनके काम भी प्रभावित होते हैं। पीरियड्स से जुड़ी बहुत सी गलतियां होती हैं जिनके बारे में खुद महिलाओं को भी पता नहीं होता है। पेनकिलर, पैड और डाइट से जुड़ी कई ऐसी बातें होती हैं जिनकी सही जानकारी होनी जरूरी होती है ताकि अपनी समस्याओं को बढ़ने से बचाया जा सके।

परफ्यूम का इस्तेमाल:
कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो पीरियड्स की बदबू को कम करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परफ्यूम के कारण इंफेक्शन होने की संभावनाएं अधिक होती है क्योंकि उनमें केमिकल मौजूद होते हैं।

पेनकिलर:
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां पेनकिलर लेती हैं। पीरियड्स के दौरान पेनकिलर खाने से शरीर के गुड बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं जिसके कारण किडनी, लीवर और हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं होने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपचारों की मदद लें।

सैनिटरी नैपकिन:
लड़कियां अक्सर सैनिटरी नैपकिन को लेकर लापरवाही करती हैं। एक नैपकिन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उनमें मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही इसकी वजह से इंफेक्शन होने की संभावनाएं भी अधिक हो जाती है। इसलिए तीन-चार घंटे की अंतराल पर नैपकिन बदलते रहें।

एक्सरसाइज:
कई लड़कियां पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करती हैं। ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से हेवी फ्लो होने की संभावना बढ़ जाती है, साथ ही शरीर में दर्द और ऐंठन भी तेज हो जाता है।

(और Health News पढ़ें)