पथरी का दर्द ऐसा होता है जैसे मानो शरीर से जान निकल गई हो। आजकल के समय में किडनी में पथरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। किडनी की पथरी एक गंभीर और दर्दनाक समस्या है। इसके कारण दर्द, जलन और पेशाब में खून आने जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल, क्रोनिक किडनी स्टोन किडनी के कार्य को प्रभावित करते हैं, जिससे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कई स्थितियों में बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते को ब्लॉक कर सकती है, जिससे मूत्र प्रतिधारण, संक्रमण और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन सही आहार और प्राकृतिक उपचार से किडनी की पथरी को बिना सर्जरी के शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। पत्तागोभी का जूस गुर्दे की पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि इस जूस को कैसे तैयार करें और पत्तागोभी का जूस पथरी को कैसे बाहर निकाल सकता है।

पत्तागोभी का जूस

पत्तागोभी आयरन, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और पथरी के आकार को कम करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की पथरी को तोड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पत्तागोभी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं पत्तागोभी का जूस?

  • 1 छोटा कप ताजी पत्तागोभी के पत्तों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • 1 नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • जूसर में रखें और जूस निकाल लें।
  • जूस को दिन में 1-2 बार लें, खासकर सुबह खाली पेट।

पत्तागोभी का जूस के फायदे

इसके अलावा पत्तागोभी का जूस पीने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। इस जूस को पीने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती हैं। शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। पत्तागोभी में फाइबर, एंथोसायनिन, पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो बेहतर पाचन में मदद करते हैं। पत्तागोभी में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में उपयोगी माना जाता है। दरअसल, एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को कई मौसमी संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकती है।

वहीं, किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने का काम करती है और शरीर से टॉक्सिन को पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को हेल्दी और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है।