आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्या बहुत ही आम हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब खाना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। पाचन की समस्या होने पर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या बहुत परेशान करती थी, जिसमें कब्ज एक आम पाचन समस्या है, इसमें मल त्याग में कठिनाई या मल त्याग के बीच लंबा अंतराल होता है। यह स्थिति तब होती है जब आंतों में मल कठोर और सूखा हो जाता है, जिससे मल त्याग मुश्किल हो जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए करेले को बहुत ही फायदेमंद बताया है।  

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, कब्ज की समस्या पर आंतों में मल सड़ना, पेट में दर्द, मतली, उल्टी, भूख नहीं लगना, थकान और कमजोरी होना, मल डिस्चार्ज करते समय दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर, आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो रोजाना करेले का सेवन करें। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, करेला भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी सब्जी है, जिसे आयुर्वेद में अमृत के समान माना जाता है। ये पुरानी कब्ज, पाचन संबंधी समस्याओं और आंतों की सफाई के लिए बहुत ही फायदेमंद है।​

कब्ज से राहत

करेले में हाई मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की गति को बढ़ाता है और मल त्याग को नियमित करता है। करेले के सेवन से यह पुरानी कब्ज को दूर करने में भी मदद मिलती है।

पेट के कीड़ों का इलाज

करेला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करेले का जूस पीने से पेट की परेशानियां दूर होती है। पेट के कीड़ों का इलाज करने के लिए आप करेला का रस पी सकते हैं। करेला पेट के कीड़ों को मारता है। इसके साथ ही करेले का सीमित सेवन करने का स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी भरपूर मात्रा में होता है, जो शुगर के लेवल में अचानक तेजी को रोक सकता है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 2 मिली गाढ़े करेले के जूस को पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इस जूस के नियमित सेवन से ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार होता है।

ब्लड प्यूरीफायर

करेला रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये ब्लड प्यूरीफायर करने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।

कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।