कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिससे बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग तक परेशान रहते हैं। कभी कभी कब्ज की परेशानी के लिए खराब डाइट, लाइफस्टाइल,तनाव और कुछ नशीले पदार्थों का सेवन जिम्मेदार है। कब्ज की बीमारी में हफ्ते में एक से दो बार मल डिस्चार्ज होता है। रोजाना घंटों टॉयलेट में बैठकर भी पेट साफ नहीं होता। पेट साफ नहीं होने का असर सेहत को खराब कर देता है। जिन लोगों को कब्ज की बीमारी होती है उनका मन खराब रहता है,मुंह से बदबू आती है और पूरा दिन असुविधा महसूस होती है। कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसके इलाज के लिए लोग एलोपैथी पर कम भरोसा करते हैं और आयुर्वेद पर ज्यादा करते हैं।

विश्व भर में प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक योगी, रहस्यवादी, लेखक, कवी, दिव्यदर्शी और वक्ता ने कहा है कि अगर सुबह उठकर 20 मिनट में आपकी आंतें खुद को साफ नहीं करती हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप बीमार है और आपको इलाज की जरूरत है। सुबह उठते ही 20 मिनट में आपका पेट साफ हो जाना चाहिए अगर नहीं होता तो आपको गंभीर कब्ज की परेशानी है।

सदगुरु ने बताया आप किसी भी बीमारी का इलाज कराने अगर आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो सबसे पहले आपकी बड़ी आंत को ही साफ करेगा। कोलन का साफ नहीं होना और मानसिक स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। आइए सदगुरु से जानते हैं कि पेट से जुड़ी कब्ज की इस बीमारी में अरंडी का तेल कैसे असरदार है और इसका सेवन कैसे करें।

अरंडी का तेल कैसे कब्ज का उपचार करता है

सदगुरु ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप अरंडी के तेल का सेवन करें। अरंडी का तेल कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। ये तेल पेट फूलने व गैस की समस्या से भी निजात दिलाता है। सदगुरु ने बताया कि बॉडी को शुद्ध करने के लिए अरंडी का तेल जरूर पिएं। अरंडी का तेल मलाश्य की सफाई करता है। अरंडी का तेल पाचन तंत्र की सफाई करता है।

पेट को शुद्ध करने के लिए अरंडी के तेल का उपयोग कैसे करें

अरंडी का तेल उन लोगों के लिए एक प्राकृतिक और सस्ता उपचार है जो अक्सर कब्ज की परेशानी से जूझते हैं। महंगी दवाईयों से कहीं ज्यादा असरदार है ये तेल। अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि अरंडी का तेल शौच करने में दिक्कत होने पर आपकी आंतों को खाली करने में मदद करता है। इस तेल के सेवन से आंत तेजी से चलती है और मल को तेजी से मलाश्य से बाहर निकालती है।

अरंडी के तेल का सेवन कैसे करें

अगर आप हफ्ते में या महीने में एक बार ले रहे हैं तो तीन बड़े चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करें।
अरंडी के तेल का सेवन पानी या दूध के साथ मिलाकर कर सकते हैं।
पेट की पूरी तरह सफाई करने के लिए महीने में एक से तीन बार अरंडी के तेल का सेवन कर सकते हैं।