कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिससे अधिकतर लोगों को जूझना पड़ता है। खासकर ठंड के मौसम में ये परेशानी अधिक बढ़ जाती है। सर्दी में लोग ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाते हैं, साथ ही आलस और सर्द हवाओं के चलते किसी तरह की शारीरिक गतिविधि करने से भी बचने लगते हैं। इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और खाना जल्दी पच नहीं पाता है। ऐसी स्थिति में मल त्यागना कठिन हो जाता है जिससे कब्ज की समस्या व्यक्ति को घेर लेती है।

वहीं, कब्ज होने पर ना केवल पेट हमेशा भारी-भारी रहता है, बल्कि पेट में ऐंठन और समय-समय पर असहनीय दर्द भी पीड़ित के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इसके अलावा समस्या अधिक बढ़ने पर बवासीर जैसी घातक बीमारी भी व्यक्ति को घेक लेती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं और सुबह घंटों टॉयलेट में बिताने के बाद भी आपका पेट साफ नहीं हो पाता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास आयुर्वेदिक हर्ब के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन रातभर में असर दिखाकर आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या है ये खास हर्ब?

दरअसल, हम यहां हरड़ की बात कर रहे हैं। कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि हरड़ का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं, खासकर कब्ज से निजात दिलाने में असरदार हो सकता है। इसमें मौजूद गुण पाचन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

कैसे करती है असर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हरड़ शरीर में एक लैक्सेटिव के रूप में काम करती है, जिससे पेट और आंतों की सफाई करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद रेचक गुण भी मल त्याग को आसान बनकर कब्ज की समस्या से जल्द राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं। ऐसे में इस खास हर्ब का सेवन नेचुरल तरीके से आंतों में फसे मल को साफ कर आपको कॉन्स्टिपेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से पेट फूलना, अपच, एसिडिटी, पेट में ऐंठन जैसी पाचन की दिक्कतों से भी राहत मिलती है।

इस तरह करें सेवन

  • कब्ज से निजात पाने के लिए आप रात को सोने से पहले पीली हरड़ को भूनकर उसका पाउडर तैयार कर हल्के गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। इससे आपको सुबह मल त्यागने में आसानी होगी।
  • इसके अलावा हरड़ को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें, सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना कर पिएं। इससे भी आपको जल्द राहत मिलेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।