हमारी अच्छी सेहत के लिए अच्छी गट हेल्थ बेहद जरूरी है। आपकी गट हेल्थ पूरे शरीर का पॉवर हाउस है। अनहेल्दी गट हमारी इम्युनिटी को कमजोर बनाती है और कई बीमारियों का शिकार बनाती है। कब्ज एक ऐसी गट की बीमारी है जो किसी भी इंसान की फ्रेशनेस छीन लेती है। कब्ज की वजह से इंसान भारीपन,गैस,एसिडिटी और भारीपन महसूस करता है। कब्ज की परेशानी की वजह से इंसान असहज महसूस करता है और उसका मन ठीक नहीं रहता है।
कब्ज़ कोई रोग नहीं है ये सिर्फ खराब लाइफस्टाइल का लक्षण है। कब्ज की परेशान की लिए हमारी खराब डाइट जैसे बर्गर,नूडल्स,मोमोज,तला भुना खाना और मसालेदार फूड्स जिम्मेदार हैं। मैदे से बने ये फूड्स कब्ज का कारण बनते हैं। ये फूड पेट के अंदर जाकर जाम कर देते हैं। इन फूड्स के अलावा रात में देर से खाना खाने से, हैवी फूड्स खाने से और कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करने से कब्ज की परेशानी हो सकती है। कब्ज का लम्बे समय तक रहना पाइल्स का कारण बन सकता है।
आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर समर भूषण के मुताबिक आप अगर खान-पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें तो सालों पुरानी कब्ज से भी निजात पा सकते हैं। कब्ज का अगर समय रहते उपचार किया जाए तो पाइल्स की बीामरी से भी बचाव किया जा सकता है। पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जो कब्ज की वजह से ही पनपती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कौन-कौन से उपायों को अपना सकते हैं।
फलों और सब्जियों का सेवन छिलकों के साथ करें:
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक कब्ज से रिलीफ पाने के लिए डाइट में फाइबर का अधिक सेवन करें। फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए आप फलों और सब्जियों का सेवन छिलकों के साथ करें। छिलकों वाले फल और सब्जियां कब्ज से राहत देते हैं और बॉडी में फाइबर की कमी को भी पूरा करते हैं। आलू,घिया,खीरा,ककड़ी,तोरी का सेवन छिलकों के साथ करें कब्ज की बीमारी दूर होगी। ये सब्जियां फाइबर भर-भर के देंगी।
एक सेब का सेवन रात में दूध के साथ करें:
जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है वो रोजाना एक सेब का सेवन रात को दूध के साथ करें। याद रखें की सेब का सेवन छीलकर नहीं करें। ये आयुर्वेदिक नुस्खा आपका पेट साफ करेगा और आपको कब्ज से राहत दिलाएगा।
गाय के घी का सेवन खाने से आधा घंटे पहले करें:
एक चम्मच घी का सेवन आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज की बीमारी को दूर करेगा। आप दोपहर और रात के खाने से 10 मिनट या आधा घंटे पहले आधा से एक चम्मच घी का सेवन करें आपको कब्ज से निजात मिलेगी। घी का सेवन करने से आंतों की खुशकी दूर होगी और कब्ज से राहत मिलेगी।
दूध में घी डालकर पिएं:
आंतों की खुशकी को दूर करने के लिए आप एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर पिएं आपकी आंतों की खुशकी दूर होगी और कब्ज से निजात मिलेगी। दूध के साथ घी का सेवन करने से गैस आसानी से रिलीज होगी।
मेथी दाना के पाउडर का सेवन करें:
रात को सोते समय आप मेथी दाना के पाउडर का सेवन शहद के साथ करें आपको कब्ज से राहत मिलेगी। मेथी दाना का पाउडर आप घर में ही बना सकते हैं। आप मेथी दाना को तवे पर भून लें और उसे पीस लें। इस पाउडर को शहद के साथ रोज खाने से कब्जी के लक्षण दूर होंगे।