बदलते मौसम में जिसे देखो वो गले की खिच-खिच से परेशान रहता है। कुछ भी खाते ही गले में बलगम जमा हो जाता है और बार-बार गले को साफ करना पड़ता है। गले में बलगम (Mucus) बनने के लिए बाहरी और आंतरिक कई कारण जिम्मेदार होते हैं। सर्दी या फ्लू के दौरान शरीर संक्रमण से निपटने के लिए अधिक बलगम बनता है जो गले में जमा हो सकता है। धूल, पराग, धुंआ और एलर्जी की वजह से भी गले में बलगम बन सकता है। साइनस इन्फेक्शन के कारण भी गले में बलगम बनता है।

तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करने से, गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज और डिहाइड्रेशन की वजह से गले में बलगम बनता है। बदलते मौसम में लोगों को गले में बलगम की परेशानी ज्यादा होती है। कुछ लोग ऐसे भी है जिनको ये परेशानी पूरे साल होती है। लेकिन आप जानते हैं कि बलगम बनने के लिए आपकी डाइट भी जिम्मेदार है। डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करने से आपको लगातार और लम्बे समय तक बलगम की शिकायत हो सकती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आपके गले में हमेशा खिच-खिच रहती है और गले में बलगम रहता है तो आप कुछ फूड्स का सेवन करना बंद कर दें। कुछ फूड ऐसे हैं जो छाती में बलगम को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड हैं जिनसे परहेज करके छाती के बलगम से निजात पाई जा सकती है।  

दूध और दूध से बने पदार्थों से करें परहेज

अगर आप भी बलगम से परेशान रहते हैं तो आप दूध और दूध से बनी चीजों से परहेज करें। पनीर,चीज और दही का सेवन करने से बलगम ज्यादा बनता है। इन चीजों का सेवन करने से गले और छाती में बलगम जमने लगता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना दूध और दूध से बने पदार्थ खाने से बलगम बढ़ता है।

प्रोसेस फूड ज्यादा खाने से बढ़ता है बलगम

अगर आपको बलगम की परेशानी ज्यादा होती है तो आप प्रोसेस फूड्स का सेवन करना बंद कर दें। प्रोसेस और पैकेज फूड्स जैसे पैक्ड स्नैक्स, जंक फूड्स और रेडी-टू-ईट फूड्स में नमक और अन्य एडिटिव्स होते हैं जो गले में सूजन और बलगम की परेशानी को बढ़ा सकते हैं।

फ्राइड फूड्स से करें परहेज

अगर आपको गले में बलगम की परेशानी है तो आप तली भुनी या फ्राइड फूड्स से परहेज करें। ये फूड गले की झिल्ली में जलन पैदा कर सकते हैं जिससे बलगम ज्यादा बनता है। ये फूड गले में सूजन और जलन पैदा कर सकते हैं।

कोल्ड ड्रिंक, चीनी और कैफीन से करें परहेज

अगर आपको गले में बलगम की परेशानी है तो आप चीनी का, कोल्ड ड्रिंक और कैफीन का सेवन करने से परहेज करें। चीनी गले में इंफ्लामेशन बढ़ाती है और गले में बलगम ज्यादा बनता है। ठंडे ड्रिंक जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और कैफीन का सेवन करने से गले की सूजन बढ़ती है और गले का बलगम गाढ़ा होता है।

खट्टे फलों को खाना बंद करें

सिट्रस फलों का सेवन करने से गले में बलगम बढ़ता है। ये फल गले में सूजन और बलगम को बढ़ाते हैं। कुछ फल जैसे संतरा,नींबू और अंगूर का सेवन करने से गले में बलगम बनता है। ये फल बलगम को गाढ़ा कर देते हैं जिससे वो गले में चिपकता है और आपको बार-बार खिच-खिच करना पड़ता है।

गले में खिच-खिच, नाक से पानी और सिर में दर्द से परेशान हैं तो सिर्फ इस 1 हर्ब्स का सेवन करें सारी परेशानी हो जाएगी दूर। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर करें क्लिक।