दूध एक सुपरफूड है जो हमारी हड्डियों से लेकर मांसपेशियों तक को मजबूत करता है। दूध में पोषक तत्व भरपूर मौजूद होते हैं जो बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं और प्रोटीन की डिमांड को पूरा करते हैं। प्रोटीन शरीर के ऊतकों की मरम्मत और विकास में मददगार है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर दूध में विटामिन D, विटामिन B12, पोटैशियम और फास्फोरस मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। 

दूध का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन दुरुस्त रहता है। दूध में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो आंत की सेहत को दुरुस्त करते हैं। दूध पीने से एनर्जी के स्तर में सुधार होता है। प्रोटीन से भरपूर दूध का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। दूध सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को ये नुकसान भी पहुंचाता है। खासकर जिन लोगों को दूध से एलर्जी है या लैक्टोज असहिष्णुता है उन्हें दूध से परहेज करना चाहिए।

दूध सेहत के लिए खज़ाना है इसका सेवन सही समय पर सही तरीके से करना चाहिए। अगर दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो ये फूड ज़हर बन जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट  आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर आप दूध के साथ कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं जो विरुद्ध हैं वो आपको स्किन की परेशानियां कर सकते हैं, पाचन को बिगाड़ सकते हैं और कुष्ठ रोगों का कारण बन सकते हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप दूध का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो उसे सिंगल ही सेवन करें। आइए जानते हैं कि दूध के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

  1. दूध के साथ दही का सेवन करेंगे तो ये दूध आप को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएगा।
  2. दूध के साथ नमक हानिकारक है।
  3. दूध के साथ मूली का सेवन नुकसान पहुंचाता है।
  4. दूध के साथ मूली के पत्ते भी जहर है।
  5. दूध के साथ कच्चा सलाद भी हानिकारक है।
  6. दूध के साथ फलियों का सेवन करने से बचें।
  7. दूध के साथ इमली नहीं खाएं।
  8. दूध के साथ खरबूजा और बेल का सेवन करने से भी परहेज करें।
  9. दूध के साथ कच्चा या पक्का नारियल कभी नहीं खाएं।
  10. दूध के साथ आंवला का सेवन बिल्कुल नहीं करें। आंवला के अलावा नींबू का सेवन भी भूलकर नहीं करें। दूध और खट्टी चीजों का सेवन सेहत के लिए जहर है।
  11. दूध के साथ करौंदा का सेवन जहर है।
  12. कमरख और जामुन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें।
  13. फलों के साथ दूध का सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। अनार के साथ दूध बिल्कुल नहीं पिएं।
  14. आंवला के साथ दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  15. तोरी के साथ दूध का सेवन नहीं करें।
  16. गुड़ और तिल के साथ दूध बिल्कुल नहीं पिएं। अक्सर लोग सर्दी में ये गल्ती करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ को दूध के साथ खाने से सेहत बिगड़ सकती है।
  17. सत्तू का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। सत्तू भारी होता है जो पचने में दिक्कत करता है। गैस,एसिडिटी और अपच कर सकता है इसलिए इसे पानी के साथ पिएं।
  18. दूध के साथ तेल, खटाई और मछली का सेवन बिल्कुल नहीं करें। दूध के साथ मछली का सेवन कुष्ठ कारक होता है इसलिए उससे परहेज करें।

मूली के साथ कौन-कौन से फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए लिंक में देखिएं।