मूली (Radish) सर्दी में पाई जाने वाली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इस सब्जी का सेवन लोग पूरे साल सलाद, पराठे, सब्जी और अचार के रूप में करते हैं। इसमें कई विटामिन, खनिज और फाइबर भी मौजूद होता है जो सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। सर्दी में रोजाना सिर्फ 100 ग्राम मूली का सेवन किया जाए तो बॉडी को

कैलोरी- 16 किलो कैलोरी
पानी- 95%
कार्बोहाइड्रेट- 3.4 ग्राम
प्रोटीन- 0.7 ग्राम
फाइबर- 1.6 ग्राम
फैट- 0.1 ग्राम
विटामिन C- लगभग 15 मिलीग्राम
विटामिन B6- थोड़ी मात्रा में
B9- लगभग 25 माइक्रोग्राम
पोटैशियम- 233 मिलीग्राम
कैल्शियम- 25 मिलीग्राम
मैग्नीशियम- 10 मिलीग्राम
फॉस्फोरस- 20 मिलीग्राम मिलता है।

ये सभी पोषक तत्व बॉडी की पोषक तत्वों की डिमांड को पूरा करते हैं और बॉडी का बीमारियों से बचाव करते हैं। रोजाना 100 ग्राम मूली का सेवन किया जाए तो पाचन में सुधार होता है। इसमें फाइबर भरपूर मौजूद होता है जो पाचन में सुधार करता है। मूली में डिटॉक्सिफिकेशन गुण मौजूद होते हैं जो लिवर से लेकर पेट तक की सफाई करते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए ये सब्जी रामबाण इलाज है।

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है वो कम कैलोरी वाली इस सब्जी को खाएं तो वजन कंट्रोल रहता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ये सब्जी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करती है। मूली के साथ ही इसके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद असरदार साबित होते हैं, इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन C मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

सेहत के लिए अनमोल इस सब्जी का सेवन खास तरीके से किया जाए तो सेहत को फायदा होता है लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को मिक्स कर खाया जाए तो ये सब्जी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाने लगती है। आयुर्वेद में विरुद्ध आहार पर काफी जोर दिया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक विरुद्ध आहार का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रताप चौहान ने बताया कि मूली के साथ कुछ फूड्स का सेवन पाचन के लिए घातक हो सकता है। मूली की तासीर ठंडी और गर्म दोनों है। इस सब्जी को कुछ फूड्स के साथ खाने से पाचन प्रभावित होता है। कुछ फूड्स के साथ इसे खाने से गैस, एसिडिटी और अपच हो सकता है। एक्सपर्ट ने मूली के साथ कुछ फूड्स को न खाने की सलाह दी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मूली के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

मूली और दूध का कॉम्बिनेशन है जहर

मूली के साथ दूध का सेवन करना बॉडी पर जहर की तरह असर करता है। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से पाचन खराब हो सकता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे पेट में दर्द, गैस, और अपच हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक इन दोनों फूड्स का कॉम्बिनेशन बॉडी में टॉक्सिन पैदा करता है।

मूली के साथ खीरा से भी करें परहेज

अक्सर लोग सलाद में मूली और खीरा एक साथ खाते हैं। आयुर्वेद में इन दोनों फूड को एक साथ मिलाकर खाने से मना किया गया है। इन दोनों चीजों को कॉम्बिनेशन करके खाने से पाचन स्लो होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती है।

मूली के साथ अमरूद और नींबू नहीं खाएं

अक्सर लोग फ्रूट चाट में मूली,अमरूद और नींबू को मिक्स करके खाते हैं। आप जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक मूली के साथ नींबू और अमरूद का सेवन भी आपका पाचन बिगाड़ सकता है। इन दोनों फूड को कॉम्बिनेशन करके खाने से पेट दर्द और गैस की परेशानी हो सकती है। ये फूड पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं। मूली और नींबू का कॉम्बिनेशन पित्त दोष को बढ़ा सकता है और पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है।

मूली के साथ गुड़ से करें परहेज

अक्सर लोग मूली की सब्जी, मूली का परांठा या सलाद में मूली खाने के बाद मुंह मीठा करने के लिए गुड़ का सेवन करते हैं। आप जानते हैं कि मूली का किसी भी रूप में सेवन करने के बाद गुड़ खाने से पाचन खराब होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। इसका सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी होती है। इसे खाने के बाद पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

मूली का सेवन किस समय करना ज्यादा फायदेमंद

मूली का सेवन दोपहर में करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। इस समय पाचन तंत्र मजबूत होता है और मूली को पचाना आसान होता है। सुबह के समय हल्के नाश्ते के साथ मूली का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका सेवन खाली पेट नहीं करें। खाली पेट मूली का सेवन करने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। सुबह खाली पेट मूली खाने से एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। रात में मूली का सेवन नहीं करें। रात के समय इसकी तासीर ठंडी होती है जो पाचन को बिगाड़ सकती है और सर्दी जुकाम का कारण बन सकती है।

50 साल की उम्र में बुढ़ापा को रिवर्स करना चाहते हैं तो इन 4 फूड को खाएं, बढ़ती उम्र में भी जवान दिखेंगे। इन फूड्स की पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।