गले में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। गले में दर्द की वजह से बात करने या कुछ खाने-पीने में परेशानी महसूस होने लगती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। इस दर्द का कारण गले में सूजन या खराश होना भी हो सकता है। इस समस्या के लिए सेब के सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी वजह से दर्द में जल्दी राहत मिलती है। सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेशन गुण होते हैं, जो सूजन और संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं कि किस तरह सेब के सिरके का इस्तेमाल गले का दर्द कम करने में मदद करता है।

सेब के सिरके का कैसे इस्तेमाल करें:

सेब का सिरका:
एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर गरारे कीजिए। इसका इस्तेमाल दिन में 3-4 बार करें। इसके एक्स्पैक्टोरेंट गुण गले की सूजन को कम करते हैं।

सेब का सिरका और लाल मिर्च:
1 चम्मच सेब का सिरका, 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, 3 चम्मच शहद को 1 गिलास गर्म पानी में मिला दें। इस मिश्रण से दिन में 2-3 बार गरारे करें और गरारे करते हुए थोड़ा-सा मिश्रण पी भी लें। इस उपाय से गले की खराश खत्म हो जाती है।

सेब का सिरका और दालचीनी:
1-1 चम्मच सेब का सिरका, दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू के रस को 1 कप गर्म पानी में मिलाएं। इस मिश्रण का धीरे-धीरे सेवन करें। इसके साथ आप इस मिश्रण से गरारे भी कर सकते हैं। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें।

सेब का सिरका और शहद:
2 चम्मच सेब का सिरका और 2 चम्मच शहद को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाएं। इस मिश्रण का दिन में एक बार जरुर सेवन करें। सेब के सिरके के साथ शहद मिलाने से इसका प्रभाव बढ़ जाता है।

(और Health News पढ़ें)