अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आकार में मस्तिष्क जैसे होता हैं। इसका स्वाद खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। पोषक तत्वों से भरपूर नट्स अपनी अनोखी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता हैं। सेहत के लिए अद्भुत इस नट्स का एक मुट्ठी सेवन सेहत के लिए अमृत साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर अखरोट दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है।
ये एक ऐसा नट है जो LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता हैं, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन E, और पॉलीफेनोल्स ब्रेन की हेल्थ में सुधार करता हैं और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि ये नट अल्जाइमर रोग और अन्य तंत्रिका संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता हैं।
एक रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि एक औंस अखरोट में 190 कैलोरी होती है, लेकिन उसमें से केवल 145 कैलोरी ही शरीर उपयोग करता हैं। इनमें आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी दैनिक जरूरतों का 10-14% पूरा करते हैं। अखरोट का सेवन करने से गट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव होता है।
अखरोट से पूरी तरह फायदा उठाने के लिए इसका सेवन अच्छा ही किया जाए तो फायदा होता है। एक मुट्ठी अखरोट का सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं। आप इन्हें रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। आप इन्हें ओटमील, स्मूदी या सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेहत के लिए अमृत ये ड्राई फ्रूट अगर ज्यादा खाया जाए तो ये आपकी गट हेल्थ को बिगाड़ भी सकता है। आइए जानते हैं कि अखरोट का ज्यादा सेवन कैसे पाचन को बिगाड़ता है।
अखरोट का ज्यादा सेवन कैसे पाचन पर करता है असर
एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटिशियन कोमल मलिक ने बताया अगर रोजाना अखरोट का सेवन ज्यादा किया जाए तो ये आपके पाचन को तहस नहस कर सकता है। अगर एक औंस यानी 28 ग्राम अखरोट से ज्यादा का सेवन किया जाए तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो ये फाइबर आपके पाचन पर लोड बढ़ाता है और पेट को खराब करता है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस, अपच या कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है।
खाली पेट खाने से बनती है एसिडिटी
अगरोट का सेवन अगर खाली पेट किया जाए तो ये एसिडिटी का कारण बनता है। इसका सेवन सुबह ज्यादा करने से पाचन तंत्र तेजी से उत्तेजित होता है जिससे एसिडिटी बढ़ती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उनको अखरोट ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। गर्मी के मौसम में अखरोट का सेवन ज्यादा करने से पेट में ऐंठन या उल्टी हो सकती है।
अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?
अगर आप इस ड्राई फ्रूट के पूरे फायदे लेना चाहते हैं तो आप दिन में 3-4 अखरोट का ही सेवन करें।
इनका गर्मी में पानी में भिगोकर सेवन करें इसकी तासीर ठंडी हो जाएगी और इसे पचाना आसान होगा।
अखरोट को आप फलों के साथ या स्मूदी के साथ भी खा सकते हैं।
Anti-Aging Leaves: 50 की उम्र में भी 30 के दिखना चाहते हैं तो इन पत्तियों को चबा लें, बढ़ती उम्र थम जाएगी, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं फायदे। अगर आप भी स्किन को जवान रखने के लिए सहजन की पत्तियों के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
