शतावरी आयुर्वेद का एक ऐसा दिव्य औषधी पौधा है जो लाख दुखों की एक दवा है। इस एक हर्बल पौधे से कई बीमारियों का एक साथ इलाज किया जा सकता है। आयुर्वेद में शतावरी जड़ी-बूटी का महत्व प्राचीन काल से है, जिनका सेवन कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। शतावरी, जिसे शतपदी, शतवीर्या और Asparagus Racemosus जैसे नामों से भी जाना जाता है। शतावरी का सेवन शरीर को ऊर्जा और ताकत देने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी किया जाता है। यह जड़ी-बूटी पाचन को दुरुस्त करती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। ये एक ऐसी दवा है जो पुरुषों और महिलाओं में होने वाली यौन समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से करती है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने का ये बेहतरीन इलाज है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक शतावरी एक ऐसी दिव्य औषधि है जो न केवल शरीर को मज़बूत और ऊर्जावान बनाती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की समस्याओं में भी फायदेमंद है। इस औषधी का सेवन पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं। शतावरी का सेवन करने से सेहत को संतुलित, मजबूत और सक्रिय बनाए रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों को किसी भी दवा से शारीरिक शक्ति प्राप्त नहीं हो रही वो इस हर्ब का सेवन करें। इसे सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसमें मिश्री को मिक्स करके सुबह-शाम एक चम्मच खाएं तो आपकी शारीरिक दुर्बलता दूर होगी। आइए जानते हैं कि इस हर्ब का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होंगे।
नींद नहीं आती तो शतावरी खाएं
यदि आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो शतावरी एक प्रभावी औषधि साबित हो सकती है। इसके लिए शतावरी की जड़ों को सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस पाउडर की लगभग 10 ग्राम मात्रा लेकर दूध में धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध खीर जैसी गाढ़ा हो जाए तो उसमें थोड़ा घी मिलाकर सेवन करें। रात को सोने से पहले इसका उपयोग करने से मन शांत होता है और गहरी, सुकून भरी नींद आने में मदद मिलती है।
सेक्सुअल डिजायर में होता है सुधार
शतावर एक ऐसी जड़ी बूटी है जो पुरुषों और महिलाओं में यौन समस्याओं को दूर करने, सेक्सुअल डिजायर बढ़ाने और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है। महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों का इलाज है ये जड़ी बूटी। पुरुषों और महिलाओं के लिए ये बेहतरीन औषधि है।
महिलाओं में हॉर्मोन करती है बैलेंस
महिलाओं के लिए ये जड़ी बूटी बेहद फायदेमंद है। ये हॉर्मोन को बैलेंस करती है,पीरियड्स को रेगुलर करती है, पीरियड में होने वाले दर्द को कम करती है, मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करती है।
पाचन रहता है दुरुस्त
शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे गैस, एसिडिटी, अपच व अल्सर जैसी परेशानियों का इलाज करती है। इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और पाचन दुरुस्त रहता है।
सूजन और दर्द में देती है राहत
शतावरी का सेवन करने से बॉडी में होने वाली सूजन और दर्द से राहत मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की सूजन और दर्द को कंट्रोल करते हैं।
मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ जाता है Blood Sugar? डॉक्टर ने बताए शुगर स्पाइक के 7 कारण, आप भी अक्सर अपने ब्लड शुगर में स्पाइक महसूस करते हैं तो इस खबर से लीजिए पूरी जानकारी।