नीम एक ऐसा पौधा है जिसका मेडिकल नाम Azadirachta indica है। ये एक आयुर्वेदिक औषधीय पेड़ है जिसे उसके कई चिकित्सीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल, और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। ये पेड़ गर्म देशों में पाया जाता है, इंडिया में ये खासतौर पर मौजूद होता है। नीम का सेवन कई प्रोडक्ट में दवा के रूप में किया जाता है। नीम का सेवन टूथपेस्ट में, कीटाणुओं को कंट्रोल करने के लिए, शुगर कंट्रोल करने में किया जाता है। इस पत्ते में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले गुण भी मौजूद हैं।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर और प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बिमल झाजर के मुताबिक, नीम के पत्ते का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त वाहिकाओं को साफ और लचीला बनाए रखते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नीम का रोज सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
स्किन का इलाज करता है नीम
नीम का सेवन करने से खून में मौजूद अशुद्धियां दूर होती है और खून साफ होता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं जिससे स्किन से जुड़ी परेशानियां और संक्रमण से राहत मिलेगी। ये इंफेक्शन से बचाव करता है। इसका सेवन करने से ब्लड की सफाई होती है। सिर्फ दो चम्मच जूस स्किन की सारी परेशानियों का इलाज करता है। ये स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है।
डायबिटीज करता है कंट्रोल
नीम के अंदर एंटीडायबिटिक गुण मौजूद हैं। अगर आप नीम का सेवन उसका पाउडर बनाकर करें तो आप आसानी से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल कर सकते हैं। नीम का सेवन उसका जूस बनाकर, पत्ते के रूप में करने से इंसुलिन का नेचुरल तरीके से निर्माण होता है और ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।
दांतों और मसूड़ों का करता है इलाज
नीम दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है। नीम की दातुन या नीम युक्त टूथपेस्ट मुंह की दुर्गंध और संक्रमण से बचाता हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को मजबूत और साफ रखते हैं। ये बैक्टीरिया को मारता है और दांतों की बीमारियों का इलाज करता है। ये सांस की बदबू को दूर करता है, दांतों में होने वाली पायरिया की बीमारी का इलाज करता है।
बीमारियों से होता है बचाव
नीम के पत्तों को अगर रोज चबा लें तो बीमारियों से बचाव होता है। नीम की पत्ती का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी से बचाव होता है। नीम शरीर की संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
पेट की करता है सफाई
नीम का सेवन करने से पेट की सफाई होती है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और आंतों में जमा गंदगी साफ होती है। ये पेट की गैस,अपच और कीड़ों का इलाज करता है।
नीम का सेवन कैसे करें
अगर आप नीम का सेवन करना चाहते हैं तो आप नीम की दातुन के रूप में उसका सेवन कर सकते हैं। नीम की पत्तियां चबाकर, नीम का काढ़ा बनाकर,नीम के रस के रूप में, नीम की गोली या कैप्सूल के रूप में उसका सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की जड़ है ये 1 चीज़, इससे तुरंत कर लें तौबा, फिर इस लम्बी फूड लिस्ट को करें डाइट में शामिल, नॉर्मल हो जाएगा दिन भर का BP। पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।