अक्सर लोग दिन की शुरूआत एक कप चाय से करते हैं। चाय का रोजाना सेवन अपने आप में ठीक नहीं है। रोजाना खाली पेट चाय पीने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करती है। चाय में मौजूद कैफीन और टेनीन पेट में एसिड उत्पादन को बढ़ा सकता हैं, जिससे एसिडिटी, जलन और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। चाय पीने से कुछ लोगों को मितली या पेट में असहजता महसूस हो सकती है। अगर आप रोजाना खाली पेट काली चाय या दूध की चाय पीते हैं तो आपकी पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। ये चाय पाचन एंजाइमों की क्रिया को धीमा कर सकती है और पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अगर आप भी चाय का सेवन करते हैं और पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आप चाय के साथ एक चम्मच घी मिलाकर उसका सेवन करें।
घी वाली चाय पीना इसके फायदे पाने का एक बेहतरीन तरीका है। चाय में घी मिलाकर पीने से चाय का स्वाद बढ़ जाएगा, पाचन दुरुस्त हो जाएगा और वजन भी कंट्रोल रहेगा। घी वाली चाय पेट के स्वास्थ्य और पाचन के लिए फायदेमंद होती है। घी सेहत के लिए अमृत है।
सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक सबसे पहले घी का सेवन करने से भोजन का प्रवाह आसान हो जाता है। देसी घी का सेवन आपके सिस्टम में सुधार करता है। सुबह सुबह घी का सेवन करने से आहार नली को चिकनाई मिलती है जिससे भोजन का प्रवाह आसान होता है। अगर आप दिन में मसालेदार भोजन करते हैं तो आप खाने से पहले घी का सेवन करें। घी आहार नली को साफ करता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। घी का सही तरीके से सेवन करने से पेट साफ रहता है। आइए जानते हैं कि अगर 1 चम्मच घी का सेवन चाय में मिलाकर किया जाए तो सेहत पर कैसा होता है असर। आइए घी वाली चाय पीने के कुछ बेहतरीन फायदे जानते हैं।
स्टेमिना होगा बूस्ट
घी गुड फैट है जो आपकी एनर्जी को बूस्ट करता है। सुबह के समय घी वाली चाय का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। घी का फैट शरीर द्वारा तेजी से अवशोषित होता है, जिससे मांसपेशियों और मस्तिष्क को एनर्जी मिलती है। रोजाना खाली पेट अपनी चाय में घी मिलाकर पिएं तो आपकी चाय अमृत बन जाएगी।
बाउल मूवमेंट हो जाएगा दुरुस्त
घी में पाया जाने वाला एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड, आंतों की परत की हिफाजत करता है और ब्लोटिंग को कंट्रोल करता है। चाय के साथ घी का सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। घी की चाय नियमित मल त्याग को प्रोत्साहित कर सकती है। आप घी की चाय का सेवन करके कब्ज का इलाज कर सकते हैं। घी और दूध मिलकर पीने से पाचन दुरुस्त रहता हैं।
घी का सेवन करने से वजन रहता है कंट्रोल
रोजाना चाय में घी मिलाकर पीने से वजन भी कंट्रोल रहता है। घी की चाय भूख को कंट्रोल करती है और ज्यादा खाने की क्रेविंग कंट्रोल होती है। रोजाना घी की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे आपकी बॉडी के लिए फैट को प्रभावी ढंग से बर्न करना संभव हो जाता है।
पीरियड पेन से मिलता है छुटकारा
घी के सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करके पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अपनी चाय या खाने में एक चम्मच घी मिलाकर खाने से पीरियड्स के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
ज़हर से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 फूड, तेजी से बढ़ाते हैं यूरिक एसिड, बचाव का तरीका जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।