किचन में मौजूद लहसुन सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि ये एक औषधि है जिसका सेवन सदियों से बीमारियों का इलाज करने में किया जाता रहा है। लहसुन का सेवन ज्यादातर लोग खाना पकाने में और सिरके के रूप में करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि लहसुन का सेवन करने से कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज होता है। लहसुन में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कंट्रोल करते हैं। लहसुन की छोटी-छोटी कलिया कैंसर जैसी घातक बीमारियों पर काबू पा सकती है।
रिसर्च के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से कैंसर का खतरा टलता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें एलिसिन कंपाउंड मौजूद होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है। विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैंगनीज,सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर से भरपूर लहसुन की कुछ कलियां रोजाना खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया दो लहसुन की कलियां रोज अगर देसी घी में भूनकर खा ली जाए तो 100 फीसदी तक कोलेस्ट्ऱॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि लहसुन का सेवन घी में भूनकर खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
लहसुन कौन-कौन सी 5 बीमारियों का करता है उपचार
दिल रहता है हेल्दी
लहसुन का सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज होता है कंट्रोल। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो धमनियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं। लहसुन में सूजन को कम करने के गुण भी मौजूद होते हैं जो दिल की धमनियों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और ब्लॉकेज के खतरे को घटाते हैं। रोजाना लहसुन की कलियां चबाने से दिल के रोगों का खतरा टल जाता है।
लहसुन का सेवन करने से मोटापा होता है कंट्रोल
लहसुन का सेवन करने से मोटापा भी कंट्रोल रहता है। ये सब्जी मेटाबोलिज़्म को बूस्ट करती है, फैट को तेजी से बर्न करती है,पेट के फैट को कम करती है, भूख को कंट्रोल करती है और इंफ्लामेशन में सुधार करती है।
लहसुन से अर्थराइटिस का होता है इलाज
लहसुन अर्थराइटिस के इलाज में मददगार साबित होता है। इसमें सूजन को कम करने वाले, जोड़ों के दर्द को दूर करने और हड्डियों की सेहत में सुधार करने वाले गुण मौजूद है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और सूजन को कम करता है। लहसुन में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और सल्फर जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
इम्यूनिटी में होता है सुधार
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जल्दी जल्दी बीमार पड़ते हैं, ठंड ज्यादा लगती है ऐसे लोगों को लहसुन खाने से फायदा होता है। रोज लहसुन खाने से बीमारियों का खतरा टलता है।
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
रोजाना लहसुन का सेवन अगर घी में भूनकर खाया जाए तो आसानी से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये कलिया बीपी कंट्रोल करती हैं साथ ही स्ट्रोक का खतरा भी टालती है।
लहसुन को घी में कैसे भूनें
लहसुन की कलियों को छीन लें। अब तवे पर मामूली सा तेल डालें और उसे गर्म कर लें। इस तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालें और भून लें। लहसुन को घी में भूनने से उसकी दुर्गंध खत्म हो जाती है। भुने हुए लहसुन में तामसिकता और तीक्ष्णता खतम हो जाती है। लहसुन का सेवन घी में भूनकर खाने से सेहत को फायदा होता है।
Cholesterol Levels Chart By Age : उम्र के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना होना चाहिए, चार्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें पूरी जानकारी मिलेगी।