एक ऐसा मसाला है जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को दुरुस्त करने में बेहद असरदार साबित होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लहसुन की जो न सिर्फ एक मसाला है बल्कि एक हर्ब है जिसका सेवन आयुर्वेद में सदियों से किया जाता रहा है। इस मसाले की एक कली अगर रोजाना खा ली जाए तो दिल की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ये मसाला कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल के रोगों से बचाव करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल युवाओं में तेजी से पनपने वाली बीमारी है जिस पर लगाम लगाने में ये मसाला जादुई असर करता है।
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है, हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है और पाचन ठीक रहता है। मामूली सा लहसुन का टुकड़ा आपकी बॉडी के लिए वरदान साबित होता है। इस मसाले का सेवन करने से आर्टिरीज क्लीन रहती हैं और दिल ज्यादा बेहतर तरीके से खून को पम्प करता है। आइए जानते हैं कि लहसुन में ऐसे कौन-कौन से गुण है जो इसे हार्ट फ्रेंडली और पाचन के लिए अमृत बनाते हैं।
लहसुन कैसे दिल की सेहत को दुरुस्त करता है?
लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये दिल को सेहतमंद रखता है और इंफ्लामेशन को कंट्रोल करता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ये ब्लड वैसल्स को आराम देने में मदद करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। एक कली लहसुन की अगर रोज खाने के साथ खा लें तो नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल मेल्ट होता है जिससे दिल के रोगों का खतरा टलता है।
लहसुन का सेवन करने से ब्लड में थक्के बनने से रोकने में मदद मिलती है जिससे ब्लड फ्लो में सुधार आता है और हार्ट अटैक का खतरा टालता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन दिल के रोगों को दूर करने में दवा की तरह काम करता है। रोजाना खाने के साथ लहसुन को खाने से दिल की मांसपेशियां स्ट्रांग होती है और दिल की कार्यक्षमता में सुधार होता है। लहसुन को डाइट में शामिल करना दिल की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
लहसुन कैसे गैस, एसिडिटी का इलाज करता है?
लहसुन गैस और एसिडिटी के इलाज में मदद कर सकता है। खराब डाइट जैसे जंक फूड, फास्ट फूड और प्रोसेस फूड्स का सेवन करने से हमारा पाचन खराब होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी और अपच की परेशानी बढ़ने लगती है। पाचन से जुड़ी इन परेशानियों को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन एक ऐसा नेचुरल इंग्रीडेंट है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से खाना खाने के बाद जल्दी पचता है।
लहसुन में एलिसिन जैसा यौगिक होता है जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता हैं। यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करता है। ब्लोटिंग को कंट्रोल करने में लहसुन का सेवन जादुई असर करता है। आंतों की सूजन को कंट्रोल करने में, गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने में लहसुन बेहद उपयोगी है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन निकलते हैं और पाचन दुरुस्त रहता है।
सेवन करने का तरीका
- आप पाचन को दुरुस्त करने के लिए और दिल को हेल्दी रखने के लिए लहसुन का सेवन कच्चा चबाकर करें बेहद फायदा होगा।
- लहसुन के पानी का सेवन करें आपको फायदा होगा।
लहसुन से जुड़ी और भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो नीचे खबर में क्लिक करें।