सेब एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल उपलब्ध रहता है। महंगा जरूर है, लेकिन सेहत के लिए इसके दाम कोई मायने नहीं रखते। इस मौसम में सेब की लगभग सभी क्वालिटी बाजार में मिल जाती है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। सेब को स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद माना जाता है कि इसके लिए एक कहावत भी मशहूर है “जो एक सेब रोज़ाना खाता है, वह डॉक्टर को दूर रखता है।” सेब में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें सॉल्युबल फाइबर, खासकर पेक्टिन, भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। रोज़ाना एक सेब का सेवन डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, सेब में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देती है।
webmd के मुताबिक सेब में फाइटोकेमिकल्स जैसे क्वेरसेटिन और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि में योगदान देते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा रोज एक सेब खाने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। सेब का सेवन करने से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ (COPD) का जोखिम घटता है।
सेब का सेवन अगर कुछ फूड्स के साथ किया जाए तो बॉडी को दोगुना फायदा होता है। प्रोटीन या फाइबर रिच फूड्स के साथ सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और नाश्ता अधिक संतुलित बनता है। नाश्ते में एक सेब का सेवन कुछ खास फूड्स के साथ खाएंगे तो वजन कंट्रोल होगा और पाचन दुरुस्त रहेगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन सेब के साथ करने से बॉडी को फायदा होता है।
ओट्स (Oats) के साथ खाएं सेब
ओट्स में प्राकृतिक रूप से सॉल्युबल फाइबर भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। सेब के साथ ओट्स का सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव होता है। इसमें प्लांट-बेस्ड प्रोटीन भरपूर होता है। ओट्स और सेब का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है। इन दोनों फूड्स का कॉम्बिनेशन पाचन को दुरुस्त करता है। ओट्स और सेब को कॉम्बिनेशन करके खाना चाहते हैं तो ओट्स को दूध में पकाएं और उसके ऊपर सेब के स्लाइस करके डालें। इन दोनों फूड्स का कॉम्बिनेशन एक फाइबर-युक्त, संतुलित और पेट भरने वाला नाश्ता बन जाता है।
सेब और पीनट बटर खाएं (Peanut Butter)
पीनट बटर प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और डाइटरी फाइबर का स्वादिष्ट और पौष्टिक स्रोत है जो बॉडी में ताकत बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है।
सेब के साथ इसको कॉम्बिनेशन करके खाने से ये बेहतरीन नाश्ता बन जाता है। सेब को बेहद छोटे टुकड़ों में काटें और उन पर पीनट बटर फैलाएं। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट और नेचुरल मिठास का संपूर्ण कॉम्बिनेशन है।
सेब के साथ दही खाएं (Yogurt)
दही भी प्रोटीन युक्त भोजन है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, बॉडी को हाइड्रेट रखती है और वजन को कम करती है। दही का सेवन सुबह के नाश्ते में करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। हालांकि इसमें फाइबर कम होता है, लेकिन फाइबर युक्त फल जैसे सेब के साथ खाने से यह गट-फ्रेंडली और संतुलित नाश्ता बन जाती है। दही के साथ सेब का सेवन करने के लिए ताज़ा दही लें और उसमें कटा हुआ सेब, शहद और नट्स मिलाएं। यह प्रोबायोटिक-युक्त और ताजगी से भरपूर नाश्ता बन जाता है।
क्या रोजाना कच्चा प्याज खाने से डायबिटीज की दवा का डोज़ कम हो सकता है? एक्सपर्ट से पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।