Raw Dates Benefits: खजूर एक ऐसा फल है जिसका सेवन लगभग पूरे साल किया जाता है। खजूर का सेवन कच्चा और पका हुआ दोनों तरह किया जाता है। ज्यादातर लोग पका हुआ खजूर खाना पसंद करते हैं लेकिन आप जानते हैं कि कच्चा खजूर भी कम स्वादिष्ट नहीं होता। खजूर एक ऐसा फल है जो मरुस्थल या रेगिस्तान में बहुत ज्यादा होता है। खजूर का वैज्ञानिक नाम Phoenix dactylifera है। ये फल बुरी तरह सूखे और गर्म वातावरण में पनपता है। खजूर एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जिसमें बहुत ज्यादा शर्करा, विटामिन, और खनिज मौजूद होते हैं जो बॉडी को फायदा पहुंचाते हैं।
आप जानते हैं कि मरुस्थल का मेवा नाम से मशहूर खजूर का सेवन अगर रोजाना किया जाए तो पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है और बॉडी को भरपूर एनर्जेटिक भी बनाया जा सकता है। खजूर एक ऐसा फल है जो बीमार को तंदुरुस्त करता है और तंदुरुस्त इंसान को कभी बीमार नहीं होने देता। अलग-अलग तरीके से खजूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का उपचार होता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं और आंतों की सफाई करना चाहते हैं तो खजूर का सेवन दूध के साथ पका कर करें। खजूर आप कच्चा और पका हुआ दोनों तरह खा सकते हैं। दोनों तरह की खजूर का सेवन सेहत को एक ही तरह के फायदे पहुंचाता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि खजूर खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं और कब्ज का इलाज करने के लिए खजूर का इस्तेमाल कैसे करें।
कच्चा खजूर खाने के सेहत के लिए फायदे
कच्चा खजूर सेहत के लिए बेहद उम्दा फल है। ग्लूकोज, फ्रुक्टोज से भरपूर खजूर का सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। खजूर में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जो एनीमिया का उपचार करने में मददगार साबित होती है। इसका सेवन करने से बॉडी में ब्लड की कमी पूरी होती है। कच्चा खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे मिनरल्स भरपूर होते है जो दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं।
अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार लगभग 100 ग्राम खजूर में कॉपर- 40%,मैग्नीशियम- 15%, मैंगनीज- 14%,पोटैशियम-23%,विटामिन बी 6- 17% होता है जो बॉडी को भरपूर पोषण देता है। कच्ची खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खजूर का सेवन करने से गठिया की बीमारी से बचाव होता है। कच्चा ये फल इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। खजूर में विटामिन B6 होता है जो ब्रेन की हेल्थ को दुरुस्त करने में मदद करता है। कच्चा खजूर का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है।
पाचन को दुरुस्त करने में खजूर का सेवन कैसे करें
कच्चा खजूर फाइबर से भरपूर होता है इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और कब्ज का इलाज होता है। इसका सीमित सेवन ही पाचन के लिए उपयोगी है। कच्चा खजूर रेचक होता है जो पेट को साफ करता है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां हैं जैसे पेट साफ नहीं होता ऐसे लोग पक्के खजूर को दूध के साथ पका कर नियमित रूप से सेवन करें। अगर आपको कब्ज की शिकायत है और पेट लगातार साफ नहीं होता तो दूध के साथ खजूर का सेवन करें। दूध और खजूर का सेवन पेट को साफ करेगा और आंतों में जमा गंदगी भी बाहर निकालेगा।