खराब डाइट, बिगड़ते लाइफस्टाइल और तनाव ने कुछ बीमारियों को आम कर दिया है जिसमें कब्ज, मोटापा, डायबिटीज,कोलेस्ट्रॉल लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। इन सभी बीमारियों से खुद को महफूज रखना है तो डाइट में कुछ खास चीजों का सेवन करना जरूरी है। मोटापा और पेट से जुड़ी परेशानियां लोगों की सबसे बड़ी समस्या है जिसका इलाज करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते है और दवाईयां भी इस्तेमाल करते हैं। आप जानते हैं कि इन सब परेशानियों का इलाज सिर्फ एक दवा से किया जा सकता है।
वो दवा कुछ और नहीं बल्कि आयुर्वेदिक हर्ब है जिसका सदियों से सेवन किया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इसबगोल की भूसी की जिसका सेवन करके मोटापा को कम किया जा सकता है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है, दिल को हेल्दी रखा जा सकता और सबसे ज्यादा पाचन को चकाचक रखा जा सकता है।
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक अगर रोजाना एक चम्मच इसबगोल का सेवन किया जाए तो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंच सकता है। एक्सपर्ट ने बताया इसबगोल सिर्फ कब्ज का ही इलाज नहीं करता बल्कि दिल को भी हेल्दी रखता है। रोजाना सिर्फ इसका 1 चम्मच सेवन करने से कई बीमारियों का उपचार होता है। आइए जानते हैं कि इसबगोल का सेवन करने से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और पाचन कैसे दुरुस्त रहता है।
इसबगोल करता है कब्ज को कंट्रोल
इसबगोल में सॉल्युबल फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज को दूर करने में असरदार साबित होता है। इसबगोल को जब पानी के साथ मिलाया जाता है तो ये सॉफ्ट जेल जैसा बन जाता है। ये जेल पेट में जाकर पानी को ऑब्जर्व कर लेता है और फूलकर बड़ा हो जाता है। ये बड़ा हुआ जेल नुमा फाइबर स्टूल को बल्क देता है और सॉफ्ट बनाता है। ये फाइबर आंतों के अंदर चिकनाहट लाता है।
जब स्टूल बल्क में बढ़ जाता है और आंतों में चिकनाहट आ जाती है तो आंतों को इसे धकेलने में काफी आसानी होती है और कब्ज से राहत मिलती है। पेट की सफाई करने के लिए इसबगोल का सेवन रात में करें। एक गिलास पानी या फिर एक गिलास दूध में इसबगोल को भिगो दें और उसका सेवन करें। सुबह-सुबह बिस्तर से उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा।
इसबगोल करता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
जर्नल ऑफ क्लिनिकल लिपिडोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक एक चम्मच ईसबगोल का अगर रोजाना सेवन किया जाए तो दिल को हेल्दी रखा जा सकता है। इसबगोल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है जो दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसका सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल को आंत ऑब्जर्व कर लेती है और नेचुरल तरीके से बॉडी से बाहर निकल देती है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन आप सुबह-सुबह करें। आप लो फैट दही में एक चम्मच इस पाउडर को मिलाएं और उसका सेवन करें।
वेट लॉस का रामबाण इलाज है ये
इसबगोल का सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है। इसका हाई फाइबर कंटेंट आपका पेट लम्बे समय तक भरा रखता है और आपकी भूख कंट्रोल रहती है। जब आपकी भूख कंट्रोल रहती है तो आप ओवर इटिंग से बचते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कंट्रोल रहता है। इसका सेवन करने से बॉडी बैठे-बैठे और सोते-सोते भी कैलोरी को बर्न करती है। अगर आप वेट लॉस के लिए इसगोल का सेवन करना चाहते हैं तो नाश्ते से पहले आप इसे पानी में या लो फैट दही में मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।