Apple Benefits: फलों का सेवन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सभी तरह के फलों के अपने अलग-अलग गुण होते हैं, जो हमारी हेल्थ को लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे ही सेब एक ऐसा फल है जो साल भर बाजार में मिलता है। सेब को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसलिए डॉक्टर्स भी सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब को किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से और अधिक फायदा होता है।

सेब में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट सेब खाने से स्वास्थ्य के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

सेब के स्वास्थ्य लाभ

  • सेब में मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • सेब में मौजूद पोटैशियम, रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
  • सेब में मौजूद प्रीबायोटिक, आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
  • सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं।
  • सेब में मौजूद क्वेरसेटिन, मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।
  • सेब में मौजूद विटामिन ए और सी, आंखों की रोशनी को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
  • सेब में मौजूद पेक्टिन, पेट के गंदे बैक्टीरिया को दूर करता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

सेब का सेवन करने के पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में रोज सुबह सेब खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।

हार्ट के अच्छा

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम का मात्रा भरपूर मात्रा में होती है, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट से संबंधी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

रोज खाली पेट सेब खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है, क्योंकि सेब में कैल्शियम पाया जाता है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत ही लाभकारी होता है।

मोटापा होगा कंट्रोल

सेब में कैलोरी और फाइबर होता है, जो लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। जिससे वजन कम किया जा सकता है और मोटापा कंट्रोल हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।