कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो मन और तन दोनों को प्रभावित करती है। कब्ज की बीमारी ज्यादातर लोगों को सर्दी में प्रभावित करती है, क्योंकि सर्दी में लोगों की बॉडी एक्टिविटी कम होती है और लोग लिक्विड फूड्स का सेवन भी कम करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें गर्मी में भी कब्ज परेशान करता है। गर्मी में कब्ज होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे डिहाइड्रेशन, ठंडे फूड, जंक फूड,ज्यादा प्रोसेस फूड और कम फाइबर वाले फूड्स का सेवन करने से कब्ज की परेशानी बढ़ने लगती है। अधिक चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से पाचन बिगड़ने लगता है। आयुर्वेद की माने तो गर्मी में पाचन अग्नि स्लो होने लगती है जिससे खाना देरी से पचता है और मल टाइट होकर कब्ज करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है वो गर्मी में स्वाद में कसैले फल बेल का सेवन करें। बेल को गर्मी से बचाव करने के लिए अमृत माना जाता है। कच्चा बेल खाने में कसैला लगता है लेकिन ये कच्चा फल सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। इसका सेवन पक्का हुआ भी किया जाता है। एक्सपर्ट ने बताया कच्चा बेल पाचन के लिए अमृत है।

ये पेट में तरावट करता है, भूख को बढ़ाता है और खाने को जल्दी पचाता है। इस फल का सेवन करने से पेट की गैस का इलाज होता है और पाचन दुरुस्त रहता है। जिन लोगों का हाजमा खराब होता है या जिन्हें आंव रहती है वो इस फल को खाएं फायदा होगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बेल का सेवन कैसे पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज का इलाज करता है।

बेल कैसे कब्ज का इलाज करता है?

गर्मी में बेल का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। फाइबर रिच बेल में पाचन को सुधारने वाले गुण मौजूद होते हैं जो आंतों की क्रिया को सामान्य बनाते हैं। बेल का सेवन करने से मल सॉफ्ट होता है और कब्ज का इलाज होता है। इस फल में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। जिन लोगों को खाना पचता नहीं, गैस,एसिडिटी और कब्ज परेशान करता है उनके लिए ये फल बेहद उपयोगी है।

बेल के फल का सेवन करने से आंतों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और मल त्याग आसान होता है। फाइबर और पानी से भरपूर ये फल गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट करता है और पानी की कमी को पूरा करता है। बेल के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंतों की सूजन और जलन को कम करते हैं। गर्मी में कब्ज से परेशान हैं तो कच्चे बेल का सेवन करें।

कब्ज के लिए बेल का सेवन कैसे करें

  • कब्ज का इलाज करने के लिए आप बेल का सेवन कच्चा और सूखा हुआ करें। ये ड्राई फल कब्ज को दूर करेगा और इसका बॉडी को फायदा भी ज्यादा होगा।
  • बेल के शरबत का करें सेवन। एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच बेल के शरबत को मिक्स करें और उसका सेवन करें।
  • बेल का सेवन आप उसका मुरब्बा और कैंडी बनाकर भी कर सकते हैं। इसका सेवन आप खाने के बाद मीठी चीज के तौर पर कर सकते हैं।
  • बेलगिरी का चूर्ण भी आप खा सकते हैं।
  • बेल के फल का गूदा भी कब्ज का इलाज करता है। यह आंतों की गति को सुधारता है और मल को नरम करता है।

पेट फूलने की परेशानी है तो इन 5 फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बना, ब्लोटिंग से मिलेगा छुटकारा, देखिए फूड लिस्ट। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।