लहसुन (Garlic) एक ऐसा मसाला है जो एक नेचुरल औषधि है। इसे सही मात्रा में उपयोग करना सेहत के लिए फायदेमंद है। सेहत के लिए फायदेमंद इस मसाले का खाने में सेवन स्वाद और महक बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन का सेवन सब्जियों, दालों और करी में तड़के के लिए किया जाता है। इसे अचार और चटनी बनाकर भी खाया जाता है।  सदियों से इसे आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मौजूद होता है।

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं। लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। लहसुन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम का इलाज होता है। जिन लोगों का बीपी हाई रहता है अगर वो रोजाना लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करें तो आसानी से बीपी को नॉर्मल रखा जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में लहसुन दवा की तरह असर करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया लहसुन में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो सूजन को कंट्रोल करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं। लहसुन का सेवन सिर्फ कच्चा,अचार या खाने में ही नहीं किया जाता बल्कि इसे घी में भूनकर भी खाया जाता है। घी में भूनकर लहसुन बेहतरीन औषधि बन जाता है। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि घी में लहसुन को भूनकर खाने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं।

पाचन में होता है सुधार

लहसुन को घी में रोस्ट करके खाने से वात रोगों से छुटकारा मिलता है। लहसुन को घी में भुनकर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच से बचाव होता है। लहसुन में  एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

लहसुन का सेवन घी में भूनकर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। अगर लहसुन को घी में फ्राई करके खाया जाए  तो कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिसराइड कंट्रोल होता है। भुना हुआ लहसुन हृदय की धमनियों को साफ और लचीला बनाता है।

जोड़ों का दर्द होता है कंट्रोल

घी में भुना हुआ लहसुन खाने से जोड़ों का दर्द कंट्रोल रहता है। लहसुन और घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कंट्रोल करते हैं। लहसुन का सेवन गठिया के दर्द का इलाज करता है। लहसुन की तरह ही घी भी सूजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। घी और लहसुन का कॉम्बिनेशन गठिया की बीमारी के लिए रामबाण इलाज है।

एनर्जी के स्तर में होता है सुधार

लहसुन और घी का कॉम्बिनेशन एनर्जी के स्तर में सुधार करता है। घी ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है और इसे लहसुन के साथ मिलाकर खाने से यह शरीर को अधिक एनर्जी देता है। इसका सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है।

मूली खाने से गैस क्यों होती है? पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए मूली का सेवन कैसे करें इस बात की जानकारी आचार्य बालकृष्ण से दी है। आप भी पाचन और मूली से जुड़ी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।