हेल्दी और फिट रहने के लिए सबसे जरूरी नाश्ता होता है। यदि आप नाश्ते में हेल्दी फूड्स शामिल करेंगे, तो आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इतना ही नहीं वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए भी हेल्दी ब्रेकफास्ट बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स खाएंगें तो इससे आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलेंगे। नाश्ता दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, इसलिए कभी भी इसे स्किप ना करें, वरना आप पूरे दिन खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। आइए जानते हैं नाश्ते में कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए-

1. अंडा: अंडे में प्रोटीन अधिक होता है और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे ओवरइटिंग नहीं करते हैं। इसके अलावा अंडे के सफेद हिस्से में अधिक कैलोरी भी नहीं होती है।

2. ग्रीक-योगर्ट: ग्रीक योगर्ट प्रोटीन में उच्च होता है, जो भूख कम करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायता कर सकता है। कुछ प्रकारों में फायदेमंद प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। स्किन के लिए भी ग्रीक-योगर्ट बेहद फायदेमंद होता है।

3. दलिया: दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी-जल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इसके अलावा दलिया में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. बेरीज: बेरीज फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम होता है। वे एंटीऑक्सीडेंट से भी समृद्ध होता है जो आपके हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

5. अखरोट: डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। एक अध्ययन में, 2 औंस(56 ग्राम) अखरोट में कार्ब्स पर्याप्त मात्रा में होता है जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है।

6. ग्रीन-टी: ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद ड्रिंक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही ग्रीन-टी मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर करता है। इसके अलावा ग्रीन-टी दिमाग, नर्वस सिस्टम और हार्ट को डैमेज होने से बचाता है।