Tulsi or Basil Benefits: कई लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है दूध वाली चाय के जगह तुलसी वाली चाय अधिक फायदेमंद और स्वास्थ्यवर्धक होती है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम और विटामिन-ए उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसके अलावा तुलसी में यूजिनॉल नामक एक तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन को कंट्रोल करता है जिससे तनाव कम होता है। साथ ही तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं तुलसी वाली चाय पीने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं-

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है: तुलसी टी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना तुलसी वाली चाय पीने से कार्ब्स और फैट्स को मेटाबोलाइज होने में मदद मिलती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह ब्लड में शुगर को ऊर्जा के लिए उपयोग करता है।

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए: तुलसी वाली चाय में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीसेप्टिक गुण होता है जो अर्थराइटिस के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके अलावा हड्डियों को भी मजबूती और मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल और तनाव कम करता है: तुलसी के नियमित सेवन से स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इस वजह से स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा और कई अन्य बीमारियों का जोखिम कम होता है। यह सिरदर्द से राहत देने में भी मदद कर सकता है और कुछ के तनाव और डिप्रेशन को भी कम करता है।

पेट के लिए अच्छा होता है: तुलसी वाली चाय पेट के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा तुलसी में मौजूद तत्व पेट में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नष्ट करने में मदद करता है। साथ ही यह कब्ज, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए काफी कारगर है। पाचन बेहतर करने में भी मदद करता है।