लोग अक्सर दूध और केले के कॉम्बिनेशन को स्वस्थ मानते हैं क्योंकि दोनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि लोग बनाना शेक पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको इस बात के बारे में जानकर हैरानी होगी कि बनाना शेक कई बार स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध और केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन बनाना शेक नुकसानदायक होता है। एनडीटीवी के आर्टिकल के अनुसार, एक आयुर्वेद के डॉक्टर ने बताया कि बनाना शेक खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य बातें-
बनाना शेक क्यों ना पिएं? बहुत से ऐसे फल होते हैं जिसमें साइट्रिक एसिड मौजूद होता है। इस वजह से जब उन फलों को दूध में डाला जाता है तो दूध फटने की संभावना बढ़ जाती है। केले में भी कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से जब आप दूध और केला साथ लेते हैं तो उसे पचाना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है: जो लोग अधिक मात्रा में बनाना शेक पीते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और हृदय से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे- हार्ट रेट तेज हो जाना या फिर स्ट्रोक आना।
शरीर में दर्द हो सकता है: अधिक बनाना शेक पीने वाले लोगों को शरीर में दर्द की समस्या होने लगती है। हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं रहती है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। बनाना शेक में मौजूद तत्व के कारण ऐसा होता है।
केला खाने के तुरंत बाद दूध ना पिएं: केला खाने के बाद तुरंत दूध पीना भी नुकसानदायक होता है क्योंकि यह दूध पीने के बाद दही या नींबू की तरह ही काम करता है। ऐसा करना पाचन संबंधित समस्याओं को बढ़ावा देता है। इसके अलावा एसिडिटी का कारण भी बनता है। इतना ही नहीं बनाना शेक पीने के बाद उसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
