अक्सर देखा जाता है कि बच्चे खाने से जी चुराते हैं और मां-बाप उन्हें खिलाने के लिए उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं कि वो दो से तीन साल की उम्र तक सिर्फ दूध ही पीते हैं वो भी बेहद मिन्नतें करने के बाद। ऐसे बच्चे कुछ भी खाना पसंद नहीं करते। उनके मुंह में कुछ भी फूड रखा जाए तो वो उसे निगल देते हैं। पैरेंट्स अपने बच्चे को खिलाने-पीलाने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाते हैं तब भी बच्चा खाता नहीं है।

बच्चे को भूख कम लगना एक आम परेशानी है। छोटे बच्चों को भूख नहीं लगने का कारण उनके पेट के कीड़े भी हो सकते हैं। पेट में कीड़ों की वजह से बच्चों की भूख मर जाती है और वो कुछ भी खाने से इंकार करते हैं। कई बार बच्चों के दांत निकलने की वजह से भी उन्हें भूख नहीं लगती।

बच्‍चों को भूख कम लगना सामान्‍य बात है लेकिन इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में भूख कम लगने के कारण और बच्‍चों में भूख बढ़ाने के उपाय जानना जरूरी है। आपका बच्चा भी कुछ भी खाने से इंकार करता है तो आप कुछ उपायों को अपनाकर अपने बच्चे की भूख को बढ़ा सकते हैं।

बच्‍चों की भूख बढ़ाने के तरीके

  • बच्चे को कितना खिलाना है ये खुद तय करें। बच्चे को प्यार से बातों में लगाकर उसे सॉफ्ट फ्रूट्स खिलाएं। फलों का सेवन बच्चों की सेहत के लिए उपयोगी रहेगा।
  • दिन में दो बार से ज्‍यादा बच्चे को कुछ भी स्‍नैक्‍स नहीं खिलाएं। स्‍नैक्‍स का सेवन करने से भूख कम होती है।
  • बच्‍चों की खाने में दिलचस्‍पी बढ़ाने के लिए उसकी मनपसंद चीजें खिलाएं।
  • बच्चे को नाश्ता जरूर कराएं। हेल्दी नाश्ता खाने से बच्चे की भूख बढ़ेगी। एक संतुलित नाश्ता रात के बाद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
  • खाना खाने से आधा घंटा पहले बच्चे को पानी पिलाएं। आप बच्चे को दूध ही पिलाते हैं तो भी उसके पिलाने से पहले बच्चे को पानी जरूर पिलाएं।
  • बच्चे को हर दो घंटे में खिलाएं। तीन टाइम भोजन उनके पाचन तंत्र को पर्याप्त रूप से नहीं बढ़ा रहा हैं जिससे उन्हें भूख का एहसास हो सके। दो घंटे में एक बार नियमित भोजन कराने से बच्चे की भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • स्नैक्स भी भूख को बढ़ाने में असरदार हैं। आप बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए नाश्ते में सैंडविच, मूसली या अनाज खिलाएं। इन फूड्स का सेवन करने से बच्चे की भूख में इज़ाफा होगा।