आंत हमारी बॉडी का अहम अंग है, अगर इस अंग में किसी तरह की परेशानी हो जाए तो हमारी बॉडी में कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं। अगर हमारी आंत ठीक से काम नहीं करती तो हम जिस भी फूड्स का सेवन करते हैं वह बॉडी में ठीक से ऑब्जर्व नहीं होता और धीरे-धीरे हमारी बॉडी कमजोर होने लगती है। अब सवाल ये उठता है कि हम कैसे पहचाने कि हमारी आंत की सेहत बिगड़ रही है या नहीं और आंत में ऑब्जर्वेशन अच्छा चल रहा है कि नहीं।
होम्योपैथिक डॉक्टर प्रांजली श्रीवास्तव ने बताया कि आंत में कुछ भी परेशानी होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं। अगर लक्षणों को समझ लिया जाए तो बीमारी को पकड़ा जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक आंत में कुछ भी परेशानी होने पर पाचन खराब रहता है, कभी आपको कब्ज तो कभी मोशन हो सकते हैं। पेट फूला हुआ या भरा हुआ महसूस होता है। खट्टी डकार और बदहजमी महसूस करते हैं।
टेस्ट कराने पर बॉडी में पोषक तत्वों की कमी देखने को मिलती है तो ये सिंबल है कि आपकी बॉडी में आब्जर्शन क्वालिटी ठीक नहीं है। बाडी में दिखने वाले इन लक्षणों को देखते हुए आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी आंत को क्लीन और डिटॉक्स करने की बेहद जरूरत है।
आंत की अच्छी सेहत के लिए आंत की सफाई करना बेहद जरूरी है। आंत की सफाई के लिए किसी झाड़ू पोछा की जरूरत नहीं होती बल्कि हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। डाइट में कुछ खास फूड्स का सेवन करके आंत को डिटॉक्स किया जा सकता है। आंत को डिटॉक्स करने के लिए सेब के ड्रिंक का सेवन करना बेहद असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं कि आंत की सेहत को दुरुस्त करने के लिए ये ड्रिंक कैसे तैयार करें और इसका सेवन कैसे करें।
सेब का डिटॉक्स ड्रिंक
सामग्री
- सेब का जूस-आधा कप
- दो चम्मच नींबू का रस
- एक चम्मच अदरक का रस
- आधा चम्मच सेंधा नमक
- एक गिलास पानी
सेब का ड्रिंक कैसे तैयार करें
सेब का डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी को गुनगुना करें और उसमें आधा कप सेब का जूस, दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। आपका डिटॉक्स ड्रिंक तैयार है।
इस ड्रिंक का कैसे करें सेवन
इस ड्रिंक का सेवन करने के लिए आप सुबह सबसे पहले मोशन पास करें ताकि आपका पेट खाली और साफ हो। पेट को साफ करने के बाद इस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें। इस ड्रिंक को पीने के बाद आधे घंटे तक आप किसी भी फूड का सेवन नहीं करें। दूसरी बार इस ड्रिंक को दोपहर के खाने से एक घंटे पहले पीना है और शाम में 6-7 बजे भी आप एक बार इस ड्रिंक का सेवन करें। महीने में एक बार एक दिन इस ड्रिंक का सेवन करने से आंत की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और आपकी आंत डिटॉक्स हो जाएगी।
