Lychees side effect: लीची एक मौसमी फल है और लोग इसे बेहद पसंद से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लीची में मौजूद टॉक्सिंस के कारण ब्रेन डिजीज और एईएस जैसी घातक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्याएं लीची में मौजूद जहरीले तत्व के कारण होता है। लीची खाने से और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि लीची खाना आपके स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है और इसे खाने से आपको कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है।

गले में खराश:
लीची बेहद गर्म होता है जिसके कारण लोगों के गले में खराश होने की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप जरूर से ज्यादा लीची ना खाएं वरना ना सिर्फ गले में खराश होगा बल्कि इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

एलर्जी:
लीची में मौजूद जहरीले पदार्थ आपको कई प्रकार की एलर्जी का शिकार बना देता है। गले की एलर्जी के साथ ही स्किन एलर्जी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

वजन बढ़ता है:
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें लीची खाना कम कर देना चाहिए। लीची में चीनी बेहद अधिक मात्रा में होती है जिसके कारण वजन अनियमित रूप से बढ़ता है। साथ ही लीची में कैलोरी भी होता है जिसके कारण शरीर में फैट एकत्रित होता है।

ऑटो इम्यून डिजीज:
बहुत अधिक लीची खाने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। साथ ही इम्यून सिस्टम हाईपरएक्टिव भी हो जाता जिसके कारण इम्यून डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। रूमेटाइड अर्थराइटिस और ल्यूपस जैसी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।

पेट की समस्या:
लीची में मौजूद जहरीले तत्व के कारण पेट से जुड़ी समस्या होने का भी खतरा बढ़ जाता है। कब्ज, दस्त जैसी समस्या होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में आपको सीमित मात्रा में लीची खाने की जरूरत है।

(और Health News पढ़ें)