दिवाली बस आने ही वाली है और बॉलीवुड में दिवाली पार्टियों का दौर जोरों पर है। कल रात निर्माता रमेश तौरानी ने साल की अपनी दिवाली पार्टी रखी और कई सितारे इसमें शामिल हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी इस पार्टी में पहुंचे। साथ ही उन्होंने सुर्खियां बटोर रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।
बुधवार को रमेश तौरानी के दिवाली सेलिब्रेशन में सोनाक्षी और जहीर साथ-साथ पहुंचे। फोटोग्राफर्स के लिए पोज देते हुए जहीर ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाक उड़ाया। जहीर मजाक में उनके पेट को छूते नजर आए, मानो ‘बेबी बंप’ छुपाने की कोशिश कर रहे हों। सोनाक्षी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। ज़हीर ने फिर से सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखा तो सोनाक्षी जो से उनका नाम चिल्लाया और मस्ती में उन्हें पीटने लगीं।
सोनाक्षी और जहीर के इस कदम से साफ जाहिर हो गया कि प्रेग्नेंसी की अफवाहें बेबुनियाद थीं। इस मौके पर सोनाक्षी को सुनहरे और ऑफ-व्हाइट रंग के आउटफिट में देखा गया और जहीर ने नीले रंग का आउटफिट पहना था।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के कैफे में फिर हुई फायरिंग, सामने आया घटना का वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी मजेदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के मजाक से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। अपनी मस्ती भरी दोस्ती के लिए मशहूर ये जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मज़ेदार पलों की झलकियां शेयर करती रहती है।
यह भी पढ़ें: ‘अगर करिश्मा कपूर और संजय के बीच सब ठीक होता, तो क्या…?’ 30,000 करोड़ की कानूनी लड़ाई के बीच प्रिया सचदेव का सवाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून, 2024 को मुंबई में एक नागरिक समारोह में उनके प्रियजनों के सामने हुई, जिसके बाद एक भव्य रिसेप्शन हुआ। काम की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार ‘निकिता रॉय’ में नजर आई थीं और अब वो हाल ही में घोषित कतर में ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ की तैयारी कर रही हैं। सलमान खान और अन्य बॉलीवुड हस्तियों से सजी यs स्टार-स्टडेड इवेंट 14 नवंबर, 2025 को दोहा के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में आयोजित होने वाला है।