इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री की एक पोस्ट से दोनों के अलग होने के कयास लगने लगे। दरअसल, कोरियोग्राफर धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से चहल का सरनेम हटा दिया है। वहीं, यजुवेंद्र ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा है,”न्यू लाइफ लोडिंग।” धनश्री का अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटाना और यजुवेंद्र की इंस्टाग्राम स्टोरी फैंस को परेशान कर रही है।

सोशल मीडिया की इस हलचल से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच चीजें सामान्य नहीं हैं। हालांकि धनश्री के सोशल मीडिया पर यजुवेंद्र के साथ तमाम तस्वीरें अब भी मौजूद हैं, उन्होंने कोई तस्वीर डिलीट नहीं की है। यजुवेंद्र के इंस्टाग्राम पर भी धनश्री की तमाम तस्वीरें ज्यों की त्यों हैं।

बता दें के यजुवेंद्र चहल इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कहलाए जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं। दोनों ने साल 2020 में एक दूसरे से शादी की थी। पहले 8 अगस्त को दोनों ने सगाई की और फिर ऑस्ट्रेलिया में टी-20 और वनडे खेलने के बाद यजुवेंद्र ने 22 दिसंबर 2020 में धनश्री से शादी कर ली थी।

शादी के बाद धनश्री ने अपने नाम के आगे चहल जोड़ लिया था। वो सोशल मीडिया पर अपना पूरा नाम धनश्री वर्मा चहल लिखती थीं। लेकिन बीते कुछ दिनों से ये कपल सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने लगा और अब अचानक से क्रिकेटर की पत्नी ने अपना नाम वापस धनश्री वर्म कर लिया।

सरनेम हटाने के बाद ही चहल ने ये न्यू लाइफ वाला पोस्ट किया। हालांकि फैंस को कन्फ्यूज करने के बाद चहल का ये पोस्ट डिलीट हो चुका है।

बता दें कि धनश्री कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। वहीं बात अगर चहल के वर्तमान करियर की करें तो उन्होंने फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। यहीं कारण है कि वो टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं गए। लेकिन एशिया कप 2022 के साथ चहल मैदान पर वापसी करने वाले हैं।