टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika chaudhary) को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि, अब खुद प्रिंस नरूला ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और इसे अफवाह बताकर खारिज कर दिया, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी पानी में मिल गई। प्रिंस ने कहा कि युविका प्रेग्नेंट नहीं हैं। दोनों को साथ में आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में देखा गया था।

दरअसल, प्रिंस नरूला ने हाल ही में पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर टाइम्स नाउ से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें आती कहां से हैं। प्रिंस ने बताया कि जब उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर पढ़ी तो वो घर पर हंसने लगे थे। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर पर सफाई देते हुए कहा कि युविका प्रेग्नेंट नहीं हैं। एक्टर ने कहा कि अगर ऐसा होता तो वो खुद ही बता देते।

कैसे आई प्रेग्नेंसी की खबर?

युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की अफवाह की बात की जाए तो इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब प्रिंस नरूला ने बच्चे के आने का हिंट दिया। प्रिंस हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बातचीत की और इस दौरान ‘बिग बॉस 9’ के विनर रहे प्रिंस से पूछा गया था कि वो बच्चा कब पैदा करेंगे? इस बीच भारती सिंह अपने बच्चे गोला का जिक्र करते हुए प्रिंस के साथ मजाक मस्ती करते हुए भी दिखीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ‘बहुत जल्द।’ अब इतना कहने के बाद टीवी जगत में उनके पैरेंट्स बनने की चर्चा होने लगी। फैंस कयास लगाने लगे कि युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं।

बेबी प्लानिंग पर क्या बोले प्रिंस नरूला?

इसके साथ ही अगर प्रिंस नरूला की बेबी प्लानिंग की बात की जाए तो प्रिंस और युविका मुंबई में अपना घर खरीदने के बाद ही बेबी प्लानिंग करना चाहते हैं ताकि उनके बच्चे को किसी तरह की परेशानी ना हो। गौरतलब है कि कपल ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुशखबरी भी दी थी। उन्होंने घर की झलक भी दिखाई थी।

6 साल पहले की थी शादी

प्रिंस और युविका की लव स्टोरी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत ‘बिग बॉस 9’ में शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी कर ली थी। अब इस कपल की शादी को 6 साल का वक्त हो चुका है। इसके बाद अब फैंस उनके पहले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।