रोमांस के बादशाह और एक्टिंग के किंग शाहरुख खान सालों से अपने फैंस का मनोरंजन करते आ रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने एक के बाद एक बड़ी हिट देकर अपने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया। आलम ये है कि फैंस उन्हें बार-बार बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इसके लिए यशराज फिल्म्स ने तय किया है कि शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी।
ये शाहरुख के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी ऑल टाइम हिट फिल्में ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘चक दे इंडिया’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। 19 से 22 जनवरी को ये फिल्में भारत के अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी।
फिल्मों की डिटेल
‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’
ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को खुद यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए बेंचमार्क बन गई थी। ये फिल्म मराठा मंदिर थिएटर में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को 10 फिल्मफेयर और एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
‘दिल तो पागल है’
ये यश चोपड़ा की अन्य म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान को माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के साथ दिखाया गया था। यश चोपड़ा के साथ शाहरुख की ये तीसरी फिल्म थी। फिल्म को 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।
‘चक दे इंडिया’
ये फिल्म रोमांटिक न सही, लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान का वो दमदार किरदार दिखाया है, जिसे भारत के तमाम युवाओं ने अपनी प्रेरणा मान लिया था। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया था। ये फिल्म इंडियन वुमन हॉकी प्लेयर और उनके कोच की कहानी है। इस फिल्म के साथ-साथ इसका गाना ‘चक दे इंडिया’ बहुत मशहूर हुआ।