Bhojpuri Youtube Trending Songs: यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट हो या फिर म्यूजिक ट्रेंडिंग लिस्ट, हर जगह हिंदी और पंजाबी गानों का ही बोलबाला देखने के लिए मिलता है। लेकिन, आज भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड भी संगीत की दुनिया में अपनी जगह मुकम्मल कर चुका है। आज के समय में हिंदी और पंजाबी गानों के साथ ही भोजपुरी स्टार्स के गाने भी यूट्यूब की म्यूजिक ट्रेंडिंग लिस्ट में बने होते हैं। इसमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, नीलकमल सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। ऐसे में चलिए आज के भोजपुरी के ट्रेंडिग गानों के बारे में। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 गाने ट्रेंड कर रहे हैं। देखिए लिस्ट…
यूट्यूब म्यूजिक ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर पर अगर किसी का गाना ट्रेंड कर रहा है तो इसमें खेसारी लाल यादव का कॉमेडी सॉन्ग है। इसका टाइटल ‘हेलो गायज’ है। इसे खेसारी ने ही गाया है और इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। ये ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पवन सिंह का गाना ‘सिंदूर’ है, जो कि 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह ने ये गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गाया था। इस गाने के वीडियो को 8 दिनों में 4.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं।
खेसारी लाल का गाना ‘शाम है धुआं धुआं’
इसके साथ ही तीसरे नंबर पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘शाम है धुआं धुआं’ है। ये यूट्यूब पर 8वें नंबर ट्रेंड कर रहा है। गाने को 15 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे खेसारी लाल के साथ सृष्टि भारती ने गया है और गाने को पारुल यादव पर फिल्माया गया है।
नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘लूट गईनी प्यार में’
वहीं, चौथे नंबर पर नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘लूट गईनी प्यार में’ है। ये 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को नीलकमल सिंह के साथ ही श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। गाने को खुद नीलकमल सिंह ने गाया है। और इसे अभी तक 3.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘घघरी’
पांचवे नंबर पर पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘घघरी’ है। इसमें उनके साथ आइटम गर्ल श्वेता शर्मा हैं। उन्होंने अपने लटकों-झटकों से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। गाने को महज तीन हफ्ते में ही 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने सजाया है।
नीलकमल सिंह का गाना ‘बदनाम सलाई बा’
छठे नंबर पर नीलकमल सिंह के एक और गाने ने जगह बनाई है। उनका गाना ‘बदनाम सलाई बा’ 18वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 9.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। वीडियो को नेहा पाठक पर फिल्माया गया है और नीलकमल सिंह ने गाया है।
7-8वें नंबर प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी गाना
इस लिस्ट में 7वें और 8वें नंबर पर प्रमोद प्रेमी यादव का गाना ट्रेंड कर रहा है। पहले तो यूट्यूब पर 22वें नंबर पर उनका गाना ‘नईहर के दरजीया’ ट्रेंड कर रहा है, जिसे खुद प्रमोद ने ही गाया है और इसे नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। इसके साथ ही 8वें नंबर पर प्रमोद का गाना ‘बेच के गहनवा’ है, जो कि यूट्यूब पर 26वें नंबर ट्रेंड कर रहा है। इसे तीन दिनों में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को महिमा सिंह पर फिल्माया गया है।