Haryanvi Song, Yo Haryana Hai Pardhaan: इन दिनों एक से बढ़कर एक हरियाणवी गाने सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ज्यादातर गाने सपना चौधरी के होते हैं। वहीं कुछ गाने सुनीता बेबी के भी होते हैं जो हरियाणवी गाने पसंद करने वालों के बीच सुपरहिट होते हैं। इस बार एक नए तरह का हरियाणवी सॉन्ग सामने आया है। जी हां, ये गाना एक हरियाणवी रैप सॉन्ग है।
धमाकेदार म्यूजिक और दमदार लिरिक्स वाले इस गाने को हरियाणवी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को अब तक 59 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ ही गाने के सिंगर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं। इस रैप को गा रहे हैं सिंगर केडी (KD)। हालांकि केडी अब तक कई गाने बना चुके हैं लेकिन जो रिस्पॉन्स ‘यो हरियाणा है परधान’ रैप सॉन्ग को मिल रहा है वह गजब है। गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
गाने का थीम है- जिसमें अतिथि का स्वागत सत्कार दिखाया जाता है, लेकिन नए अंदाज में इसे परोसा गया है। चेन्नई से एक शख्स आता है हरियाणा, उसे पूरा हरियाणा घुमाया जाता है और यहां की संस्कृति से परिचित कराया जाता है। जिसमें बंदूकों और गोलियों से स्वागत किया जाता है, पिता को ईश्वर का स्थान देने की बात की जाती है, लड़की को छेड़ने वाले का बुरा हाल करते दिखाया जाता है। गाने का नेचर कई लोगों को पसंद आया है।
इस गाने में केडी के अलावा राजू पंजाबी और कनिका वाधवा भी नजर आ रही हैं। इन दिनों हरियाणवी गानों का काफी क्रेज बढ़ता दिख रहा है। रीजनल गाने इन दिनों लोगों के मन में अपनी खास जगह बना रहे हैं। हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी गाने भी काफी धूम मचा रहे हैं।